ढीली लटकती स्किन हो जाएगी टाइट, चेहरे की झुर्रियां दूर करने का असरदार उपाय
ढीली लटकती स्किन हो जाएगी टाइट, चेहरे की झुर्रियां दूर करने का असरदार उपाय
Remedies For Wrinkles Free Skin: जो लोग झुर्रियों से परेशान हैं त्वचा लूज हो गई है और रिंकल आने लगी हैं उन्हें ये फेसपैक जरूर ट्राई करना चाहिए। झुर्रियां दूर भगाने का असरदार नुस्खा है ये, जानिए कब और कैसे इस्तेमाल करें।
Published : Aug 31, 2025 11:48 am IST, Updated : Aug 31, 2025 11:48 am IST
1/5Image Source : Freepik
उम्र बढ़ने पर और कुछ बातों की लापरवाही करने से त्वचा पर जल्दी झुर्रियां आने लगती हैं। स्किन लूज हो जाती है। अगर आपको भी रिंकल आने लगीं हैं तो झुर्रियां दूर करने के लिए चंदन, मुल्तानी मिट्टी और एलोवेरा से बना ये फेसपैक लगाएं।
2/5Image Source : Freepik
झुर्रियां दूर करने के लिए फेसपैक बनाना है तो इसके लिए 1 चम्मच चंदन लें। चंदन त्वचा को ठंडक देता है और स्किन को टाइट करता है। चंदन लगाने से निखार भी आता है। 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लेनी है। मुल्तानी मिट्टी त्वचा के अंदर छुपे मैल को बाहर निकालने का काम करती है और स्किन को अपलिफ्ट भी करती है।
3/5Image Source : Freepik
इसमें 1 चम्मच ताजा एलोवेरा जेल डालना है। एलोवेरा स्किन को हाइड्रेट रखता है और कोलेजन का निर्माण करता है। 2 चम्मच गुलाबजल मिक्स करें। अच्छा स्मूद पेस्ट बना लें। इसे पूरे चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह से लगा लें।
4/5Image Source : Freepik
फेसपैक को 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। गुनगुने पानी से फेस वॉश कर लें और फिर चेहरे पोंछकर बादाम का तेल या एलोवेरा जेल लगा लें। रात में सोते वक्त इस पैक को लगाएंगे तो ज्यादा फायदा मिलेगा। हफ्ते में 3-4 दिन लगाने से ही झुर्रियां गायब होने लगेंगी। आपकी त्वचा कहीं ज्यादा जवान, ग्लोइंग और साफ दिखने लगेगी।
5/5Image Source : Freepik
एजिंग कम होने लगेगी और झुर्रियां भी कम हो जाएंगी, अगर आप साथ में ये जूस भी पीएंगे। इसके साथ 1 चम्मच आंवला जूस, 1 चम्मच अलसी के बीज को रातभर पानी में भिगो दें, गाजर और चुकंदर के साथ पीस लें। इसका जूस रोज सुबह खाली पेट पीएं।