सर्दियों में बथुआ नहीं खाए तो क्या खाए, इन 5 तरीकों से बनाकर उठा सकते हैं इस साग का लुत्फ
सर्दियों में बथुआ नहीं खाए तो क्या खाए, इन 5 तरीकों से बनाकर उठा सकते हैं इस साग का लुत्फ
इस मौसम में लोग सरसों, बथुआ, मेथी और पालक के साग का खूब सेवन करते हैं। ऐसे में आज हम आपको बथुआ की कुछ ऐसी रेसिपीज़ के बारे में बताएंगे जो आपके टेस्ट बड्स खोल देंगी। बथुआ में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे स्वास्थ्य को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। चलिए जानते हैं आप बथुआ से कितने तरह की रेसिपी बना सकते हैं?
Published : Nov 18, 2024 06:00 pm IST, Updated : Nov 18, 2024 06:00 pm IST
1/6Image Source : social
साग के मौसम की शुरुआत हो गई है। इस मौसम में लोग सरसों, बथुआ, मेथी और पालक के साग का खूब सेवन करते हैं। ऐसे में आज हम आपको बथुआ की कुछ ऐसी रेसिपीज़ के बारे में बताएंगे जो आपके टेस्ट बड्स खोल देंगी। बथुआ में विटामिन सी, कैल्शियम, पोटैशियम के साथ विटामिन बी2, बी 3 विटामिन भी भरपूर मात्रा में पाई जाती है जो हमारे स्वास्थ्य को हेल्दी रखने में बेहद सहायक है। चलिए जानते हैं आप बथुआ से कितने तरह की रेसिपी बना सकते हैं?
2/6Image Source : social
बथुआ झोर बिहार और बंगाल की फेमस रेसिपी है और वहां इस खूब बनाया और खाया जाता है। बथुआ झोर को पीसें और लहसुन, अदरक और हरी मिर्च का तड़का लगा लें। सबको अच्छी तरह से मैश कर लें और फिर पानी को मिला लें। एक उबाल लें और फिर इसे अच्छी तरह से पकाएं। ऊपर से धनिया पत्ती मिलाएं और फिर इस झोर को खाएं। तो, कभी आपने बथुआ झोर नहीं खाया है तो आपको इसे जरूर ट्राई करना चाहिए।। आप इसे चावल के साथ या फिर अलग-अलग पराठा के साथ भी खा सकते हैं
3/6Image Source : social
बथुआ पूरी को सर्दियों में लोग बेहद चाव से खाते हैं। इसा खसकस स्वाद आपको यकीनन पसंद आएगा। गेहूं के आटे को गूंथने के लिए बथुआ का पेस्ट बनाएं। बथुआ की पत्तियों को उबालकर बारीक काटें और उसमें नमक, लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालें। अब इन्हें पीसकर इस पेस्ट से आटा गूंथें।और फिर इसकी पूरियां बनाएं।
4/6Image Source : social
सर्दियों में ज़्यादातर लोग सुबह के समय नाश्ते में बथुआ का पराठा खाना पसंद करते हैं। बथुआ का पराठा बनाने के लिए बथुआ की पत्तियों को एकदम बारीक काट लें और फिर उसकी पत्तियों के साथ आटा गूंथें और फिर उसे आटे से पराठे बनायें।
5/6Image Source : social
बथुआ पराठे को आप बथुआ रायता के साथ खा सकते हैं। बथुआ रायता बेहद लोकप्रिय डिश है। इसे बनाने के लिए बथुआ की पत्तियों को उबालकर उसे ठंडा करें और मिलकर में बारीक पीस लें। अब एक बाउल में दही को छी तरह से फेंटें और उसमें इस पेस्ट के साथ ज़रा सी लाल मिर्च, काली मिर्च और नमक मिलाएं। आपका रायता तैयरा है।
6/6Image Source : social
साग के बिना बथुआ रेसिपी की लिस्ट कैसे पूरी हो सकती है। आप बहुता का साग बनाने के लिए तेल में लहसुन का तड़का दें और फिर बारीक कटी बथुआ डालें और इसे मीडियम आंच पर पकाएं। कुछ समय में आपकी सागा तैयार हो जाएगा।