घर पर ड्राई फ्रूट्स से बनाएं हेल्दी चॉकलेट, मिनटों में तैयार
घर पर ड्राई फ्रूट्स से बनाएं हेल्दी चॉकलेट, मिनटों में तैयार
Healthy Chocolate: चॉकलेट सिर्फ अनहेल्दी नहीं होती बल्कि सेहत के लिए फायदेमंद भी हो सकती हैं। हां आप कितनी चॉकलेट और किस तरह से खा रहे हैं ये इस बात पर निर्भर करता है। जानिए घर में हेल्दी चॉकलेट कैसे बना सकते हैं।
Published : Jul 07, 2025 02:41 pm IST, Updated : Jul 07, 2025 02:41 pm IST
1/5Image Source : Freepik
चॉकलेट को भी हेल्दी बनाया जा सकता है। जी हां चॉकलेट को ड्राई फ्रूट्स के साथ मिक्स करके सुपर हेल्दी और टेस्टी बनाया जा सकता है। इसके लिए आपको बाजार से चॉकलेट खरीदकर लाने की भी जरूरत नहीं होगी।
2/5Image Source : Freepik
खजूर से हेल्दी चॉकलेट बनती है। इसके लिए चॉकलेट स्प्रैड या एक नॉर्मल मिल्क चॉकलेट को गर्म पानी में रखकर पिछला लें। अब बिना बीज वाला खजूर लें और उसे चॉकलेट में डिप करके पूरी तरह कवर कर दें। इसे ट्रे में रखकर फ्रिज में जमने के लिए रख दें।
3/5Image Source : Freepik
बाजार वाली चॉकलेट को पिघलाने के लिए एक बाउल में गर्म पानी लें। उसमें एक कांच की कटोरी रखें और चाकलेट को धीरे-धीरे चलाते हुए पिघलाएं। पिघली चॉकलेट में बादाम डालें और एक एक बादाम को बटर पेपर पर रखते जाएं। इसे जमने के लिए फ्रिज में रख दें।
4/5Image Source : Freepik
इसी तरह चॉकलेट में काजू को डिप करके बटर पेपर पर रखते जाएं। ड्राई फ्रूट्स पर अच्छी तरह से चॉकलेट की कोटिंग होनी चाहिए। इससे चॉकलेट का स्वाद अच्छा आता है। फ्रिज में रखने पर चॉकलेट 1-2 घंटे में ही जम जाती है।
5/5Image Source : Freepik
आप चाहें तो सारे ड्राई फ्रूट्स को बारीक काट लें। अब इसमें पिघली हुई चॉकलेट डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इससे लड्डू या बर्फी जैसी बना लें। फ्रिज में जमने के लिए रख दें। तैयार हैं सुपर हेल्दी चॉकलेट लड्डू।