National Bed Bug Prevention Day: रातों की नींद हराम कर रहे हैं खटमल तो छुटकारा पाने के लिए इन टिप्स को करें ट्राई
National Bed Bug Prevention Day: रातों की नींद हराम कर रहे हैं खटमल तो छुटकारा पाने के लिए इन टिप्स को करें ट्राई
खटमल अक्सर बेड और पलंग के गद्दों में पनपते हैं और रातों की नींद हराम कर देते हैं। अगर आप भी खटमल के आतंक से परेशान हैं तो कुछ उपायों से इनसे छुटकारा पा सकते हैं।
Published : Jun 10, 2025 08:46 am IST, Updated : Jun 10, 2025 08:52 am IST
1/5Image Source : INDIA TV
कई बार घर की साफ-सफाई के बाद भी कीड़े मकोड़े का हमला हो जाता है। खटमल भी इन्ही में से एक है। खून पीने वाले ये छोटे से जीव अक्सर बेड और पलंग के गद्दों में पनपते हैं और रातों की नींद हराम कर देते हैं। ये दिखने में भले ही छोटे हों, लेकिन इनसे छुटकारा पाना एक चुनौती भरा काम है। ऐसे में हर साल 10 जून को नेशनल बेड बग रोकथाम दिवस (National Bed Bug Prevention Day) मनाया जाता है। यह दिन खटमल के बारे में जागरूकता फैलाने और लोगों को संक्रमण से बचाव को लेकर समर्पित है। अगर आप भी खटमल के आतंक से परेशान हैं तो कुछ उपायों से इनसे छुटकारा पा सकते हैं।
2/5Image Source : social
खटमल गर्मी को बर्दाश्त नहीं कर पाते। अपने बिस्तर की चादरें, तकिए के कवर, पर्दें और ऐसे सभी कपड़े जिन्हें धोया जा सकता है, उन्हें गर्म पानी में धोएं। धोने के बाद इन्हें तेज धूप में सुखाएं या ड्रायर में तेज आंच पर सुखाएं। इससे खटमल और उनके अंडे मर जाएंगे।
3/5Image Source : social
अपने गद्दे, पलंग के फ्रेम, सोफे, दरारें और दीवारों के किनारों को नियमित रूप से वैक्यूम क्लीनर से साफ करें। वैक्यूम करते समय खासकर उन जगहों पर ध्यान दें जहां खटमल छिप सकते हैं, जैसे गद्दे के कोने और सिलाई वाले हिस्से। वैक्यूम करने के बाद, वैक्यूम बैग को तुरंत घर से बाहर कूड़ेदान में फेंक दें।
4/5Image Source : social
डायटोमेसियस अर्थ एक पाउडर है जो खटमलों को सुखाकर मारता है। इसे आप अपने गद्दे के किनारों, पलंग के फ्रेम और उन जगहों पर छिड़क सकते हैं जहां खटमल दिखें। यह खटमलों के बाहरी आवरण को खुरचता है, जिससे वे सूख जाते हैं। इसे छिड़कने के बाद कुछ घंटों या एक दिन के लिए छोड़ दें और फिर वैक्यूम कर लें। इसे बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखें, हालांकि यह इंसानों के लिए आमतौर पर सुरक्षित होता है।
5/5Image Source : social
पेशेवर कीट नियंत्रण: अपने घर में दीवारों, फर्श और फर्नीचर में मौजूद सभी दरारों और छेदों को भर दें। खटमल इन्हीं जगहों पर छिपते हैं और अंडे देते हैं। इन उपायों के बाद भी वे घर से नहीं जा रहे हैं तो तो पेशेवर कीट नियंत्रण विशेषज्ञ की मदद लेना अच्छा विकल्प है।