प्याज से ऐसे बनाएं हेयर पैक, लगाने से बालों को मिलेंगे जबरदस्त फायदे
प्याज से ऐसे बनाएं हेयर पैक, लगाने से बालों को मिलेंगे जबरदस्त फायदे
Onion Hair Pack: क्या आपने कभी घर पर प्याज से हेयर पैक बनाया है? अगर नहीं, तो महीने भर आपको पोषक तत्वों से भरपूर इस हेयर पैक को जरूर इस्तेमाल करके देखना चाहिए।
Published : Oct 31, 2025 10:50 pm IST, Updated : Oct 31, 2025 10:50 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
क्या आप भी अपनी हेयर हेल्थ को सुधारने के लिए पार्लर में जाकर महंगे-महंगे हेयर ट्रीटमेंट्स पर अच्छे खासे पैसे खर्च कर देते हैं? अगर हां, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्याज में पाए जाने वाले तत्व भी आपके बालों की सेहत को सुधारने में कारगर साबित हो सकते हैं।
2/5Image Source : FREEPIK
घर पर नेचुरल हेयर पैक बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक कटोरी में 4-6 स्पून प्याज का रस निकाल लेना है। अब इसी कटोरी में 2-3 स्पून एलोवेरा जेल निकाल लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए दोनों चीजों का फ्रेश होना बेहद जरूरी है।
3/5Image Source : FREEPIK
आपको इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर अपनी स्कैल्प पर और अपने बालों पर अप्लाई कर लेना है। लगभग एक घंटे तक इस हेयर पैक को लगाए रखने के बाद आप हेयर वॉश कर सकते हैं। आपको बता दें कि इस हेयर पैक को एक हफ्ते में 1-2 बार यूज किया जा सकता है।
4/5Image Source : FREEPIK
बालों की जड़ों को मजबूत बनाने के लिए इस हेयर पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है। प्याज और एलोवेरा में मौजूद तत्व हेयर फॉल की समस्या को भी काफी हद तक कम कर सकते हैं। हेयर ग्रोथ को बूस्ट करने के लिए इस केमिकल फ्री हेयर पैक को यूज किया जा सकता है।
5/5Image Source : FREEPIK
क्या आप डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको इस नेचुरल हेयर पैक को अपने हेयर केयर रूटीन का हिस्सा बना लेना चाहिए। कुल मिलाकर बालों की सेहत को मजबूत बनाए रखने के लिए इस हेयर पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है।