Published : Feb 19, 2026 12:10 pm IST, Updated : Feb 19, 2026 12:10 pm IST
1/7Image Source : Insta/@rashmika_mandanna
सुपरहिट फिल्म पुष्पा से दिलों की धड़कन और नेशनल क्रश बनी रश्मिका मंदाना अब जल्द विजय देवरकोंडा की दुल्हन बनने वाली हैं। शादी की भव्य तैयारियां की जा रही हैं और हर कोई रश्मिका को दुल्हन के रूप में शादी के जोड़ें में देखने को बेकरार है।
2/7Image Source : Insta/@rashmika_mandanna
रस्ट कलर के खूबसूरत गोटेदार लहंगा में रश्मिका मंदाना की खूबसूरती देखने लायक है। लहंगे का साथ एक्ट्रेस ने गोल्डन ग्रीन ज्वैलरी कैरी की है और मेकअप बहुत सिंपल रखा है। रियल लाइफ में एक्ट्रेस बोल्ड और लाउड कपड़े पहनने से काफी बचती हैं।
3/7Image Source : Insta/@rashmika_mandanna
रश्मिका मंदाना का ये सूट लुक भी काफी कूल है, जिसमें उन्होंने सिंपल रस्ट कलर का सूट पहना है और उसे मांग टीका का साथ स्पेशल लुक दिया है। अब शादी में एक्ट्रेस की ड्रेसेज हर किसी की नजर रहेगी।
4/7Image Source : Insta/@rashmika_mandanna
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना साड़ी में गजब की खूबसूरत लगती हैं। बहुत कम मेकअप के साथ वो साड़ी में काफी सिंपल लुक कैरी करती हैं। पिंक कलर की इस साड़ी में एक्ट्रेस पर देसी लुक काफी खिल रहा है।
5/7Image Source : Insta/@rashmika_mandanna
पीले लहंगे में रश्मिका मंदाना काफी अट्रैक्टिव लग रही हैं। इस तरह के आउटफिट को हल्दी के फंक्शन में कैरी किया जा सकता है। बालों को बीच की मांग के साथ चोटी बनाकर सेट किया गया है।
6/7Image Source : Insta/@rashmika_mandanna
आफ्टर वेडिंग लुक के लिए रश्मिका का ये पिंक साड़ी लुक काफी अच्छा है। स्लीवलेस ब्लाउज के साथ मजेंटा पिंक साड़ी और उस पर खुली जुल्फें एक्ट्रेस को ग्लैमरस बना रही हैं। शादी के बाद इस तरह के रंग काफी अच्छे लगते हैं।
7/7Image Source : Insta/@rashmika_mandanna
रेड दुपट्टा और फुल वर्क वाला ये अनारकली सूट भी रश्मिका के लुक में चार चांद लगा रहा है। हालांकि एक्ट्रेस ने इसके साथ बहुत कम मेकअप किया है जो उन्हें कैजुअल लुक दे रहा है।