दूर हो जाएगा चेहरे का रूखापन, सोने से पहले लगाएं ये चीज
दूर हो जाएगा चेहरे का रूखापन, सोने से पहले लगाएं ये चीज
How to get rid of dry skin: क्या आपकी त्वचा भी बहुत ज्यादा ड्राई हो जाती है? अगर हां, तो आपको अपने स्किन केयर रूटीन में इस एक चीज को जरूर शामिल कर लेना चाहिए।
Published : Oct 30, 2025 10:40 pm IST, Updated : Oct 30, 2025 10:40 pm IST
1/5Image Source : PEXELS
क्या आपका चेहरा भी रूखा और बेजान नजर आने लगा है? अगर हां, तो आपको औषधीय गुणों से भरपूर शहद का इस्तेमाल करना शुरू कर देना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शहद को दादी-नानी के जमाने से त्वचा के लिए वरदान माना जाता रहा है।
2/5Image Source : FREEPIK
रात में सोने से पहले शहद को अपने चेहरे पर अप्लाई करना शुरू कर दीजिए। आपको महज एक ही हफ्ते के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा। शहद त्वचा की नमी को बनाए रखने में कारगर साबित हो सकता है यानी ड्राई स्किन से छुटकारा पाने के लिए शहद का इस्तेमाल किया जा सकता है।
3/5Image Source : FREEPIK
क्या आप नेचुरली ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं? अगर हां, तो आप शहद को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं। हर रोज त्वचा पर शहद लगाएं और महज कुछ ही हफ्तों के अंदर ग्लोइंग स्किन पाएं। शहद की मदद से त्वचा के निखार को बढ़ाया जा सकता है।
4/5Image Source : PEXELS
शहद में पाए जाने वाले तमाम औषधीय गुण आपके चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बों को दूर करने में भी कारगर साबित हो सकते हैं। अगर आप भी फ्लॉलेस स्किन पाना चाहते हैं, तो आपको अपने स्किन केयर रूटीन में शहद का इस्तेमाल करना शुरू कर देना चाहिए।
5/5Image Source : FREEPIK
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शहद में मौजूद पोषक तत्व झुर्रियों की समस्या को कम करने में भी मददगार साबित हो सकते हैं। हालांकि, शहद को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।