एलोवेरा और नारियल तेल का मिश्रण बालों के लिए है अमृत समान, जानें कैसे करें एक साथ इस्तेमाल?
एलोवेरा और नारियल तेल का मिश्रण बालों के लिए है अमृत समान, जानें कैसे करें एक साथ इस्तेमाल?
अगर, आपके बाल बहुत ज़्यादा झड़ते हैं और फ्रिज़ी रहते हैं तो नेचुरल चमक पाने के लिए आप एलोवेरा और नारियल के मिश्रण का इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा विटामिन और मिनरल्स से भरपूर है जो बालों को पोषणऔर स्कैल्प को नमी देते हैं। वहीं, नारियल का तेल बालों को मज़बूत बनाता है। चलिए, जानते हैं इन्हें एक साथ इस्तेमाल करने से क्या होग
Published : Jan 17, 2025 12:48 pm IST, Updated : Jan 17, 2025 12:54 pm IST
1/7Image Source : Social
अगर, आपके बाल बहुत ज़्यादा झड़ते हैं और फ्रिज़ी रहते हैं तो नेचुरल चमक पाने के लिए आप एलोवेरा और नारियल के मिश्रण का इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा विटामिन और मिनरल्स से भरपूर है जो बालों को पोषणऔर स्कैल्प को नमी देते हैं। वहीं, नारियल का तेल बालों को मज़बूत बनाता है। यह दोनों बालों को बढ़ाने, डैंड्रफ हटाने और स्कैल्प को आराम देने में मदद करते हैं। एलोवेरा और नारियल का तेल का कॉम्बिनेशन ऑइली, ड्राई, घुंघराले हर प्रकार के बालों के लिए फायदेमंद है। चलिए, जानते हैं इन्हें एक साथ इस्तेमाल करने से क्या होगा?
2/7Image Source : SOCIAL
एलोवेरा और नारियल तक के संयोजन में विटामिन ए, बी12, सी, ई और फोलिक एसिड के साथ-साथ अमीनो एसिड भी भरपूर मात्रा में होते हैं, जो बालों को पतला होने से रोकने, बालों की जड़ों को मजबूत करने और बालों का झड़ना कम करते हैं। इन दोनों में मौजूद विटामिन और पोषक तत्व बालों को जड़ से मजबूत कर उन्हें टूटने से रोकते हैं
3/7Image Source : social
रूखे और बेजान बालों को मुलायम और शाइनी बनाने के लिए एलोवेरा और नारियल तेल का एक साथ इस्तेमाल कर सकते हैं। विटामिन और मिनिरल्स से भरपूर एलोवेरा एक हेयर सीरम के रूप में काम करता है। जबकि, नारियल तेल नमी और हाइड्रेशन के स्तर को बनाए रखता है, जो बालों के लिए एक प्राकृतिक समाधान प्रदान करता है।
4/7Image Source : social
अगर बालों में डैंड्रफ बहुत ज़्यादा है और हर समय खुजली होती है तो इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए एलोवेरा और नारियल तेल का इस्तेमाल करें। इनमें मौजूद सूजन-रोधी और एंटीफंगल गुण रुसी की समस्या को कंट्रोल करते हैं और स्कैल्प की जलन के खिलाफ प्रभावी बनाते हैं।
5/7Image Source : SOCIAL
नारियल तेल और एलोवेरा बालों को मॉइस्चराइज़ करने में बेहद प्रभावकारी है। ये दोनों ही मॉइस्चराइजिंग गुणों के लिए जाने जाते हैं। अगर आपके बाल बहुत ज़्यादा फ्रिज़ी हैं तो आप इनक एक साथ इस्तेमाल करें।
6/7Image Source : SOCIAL
नारियल तेल और एलोवेरा को एक साथ इस्तेमाल करने से बाल मजबूत बनते हैं और उनक झड़ना कम होता है।एलोवेरा बालों में चमक और कोमलता लाता है, जिससे वे स्वस्थ रहते हैं।
7/7Image Source : SOCIAL
आप, नारियल तेल और एलोवेरा का इस्तेमाल हेयर मास्क, स्कैल्प ट्रीटमेंट, डीप कंडीशनिंग के रूप में कर सकते हैं।नारियल तेल में कुछ घंटे के लिए एलोवेरा जेल लगाकर भी रख सकते हैं।