चिपचिपे पसीने से भरे गंदे-बदबूदार अंडरआर्म्स से छुटकारा दिलाएंगे ये बेहतरीन घरेलू उपाय
चिपचिपे पसीने से भरे गंदे-बदबूदार अंडरआर्म्स से छुटकारा दिलाएंगे ये बेहतरीन घरेलू उपाय
इस मौसम में गर्मी की वजह से पसीना बहुत निकलता है जिससे धीरे धीरे बदबू आने लगती है। दरअसल, पसीने और बगलों में बदबू की वजह त्वचा पर मौजूद बैक्टीरिया के संयोजन के कारण होती है। ऐसे में पसीना और बदबू को कम करने के लिए आप इन बेहतरीन नुस्खों को आज़माएं।
Published : Apr 11, 2025 03:03 pm IST, Updated : Apr 11, 2025 03:04 pm IST
1/5Image Source : social
गर्मियों में पसीना और बगलों से बदबू आना बेहद सामान्य है। इस मौसम में गर्मी की वजह से पसीना बहुत निकलता है जिससे धीरे धीरे बदबू आने लगती है। दरअसल, पसीने और बगलों में बदबू की वजह त्वचा पर मौजूद बैक्टीरिया के संयोजन के कारण होती है। ऐसे में पसीना और बदबू को कम करने के लिए आप इन बेहतरीन नुस्खों को आज़माएं।
2/5Image Source : social
हल्दी: हल्दी का पेस्ट बदबूदार अंडरआर्म्स से निपटने में मदद कर सकता है क्योंकि हल्दी में जीवाणुरोधी गुण होते हैं। आप हल्दी पाउडर को पानी या एलोवेरा जेल के साथ मिलाकर पेस्ट बना सकते हैं। पेस्ट को अपने अंडरआर्म्स पर लगाएं, कुछ मिनट के लिए छोड़ दें और फिर धो लें।
3/5Image Source : social
टमाटर का रस: टमाटर में जीवाणुरोधी और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो डरआर्म्स की दुर्गंध पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में मदद कर सकता है। टमाटर को पीसकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। नहाने के बाद अंडरआर्म पर इसकी एक पतली परत लगाएं। इसे पूरी तरह सूखने दें। कुछ घंटों के बाद गर्म पानी से धो लें।
4/5Image Source : social
बेकिंग सोडा: बेकिंग सोडा अंडरआर्म की बदबू और पसीने से निपटने में मदद करता है। यह पसीने को सोख लेता है और बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया को बेअसर कर देता है। आप बेकिंग सोडा और पानी का पेस्ट अपने अंडरआर्म पर लगा सकते हैं। बेकिंग सोडा की थोड़ी मात्रा को पानी में मिलाकर पेस्ट बना लें। पेस्ट को अपने अंडरआर्म पर लगाएं। इसे कुछ मिनट के लिए लगा रहने दें और फिर पानी से धो लें।
5/5Image Source : social
नींबू का रस: नींबू के रस का इस्तेमाल अंडरआर्म की बदबू को कम करने के लिए किया जा सकता है क्योंकि इसमें साइट्रिक एसिड होता है, जो बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया को मारता है। आप नींबू के रस को सीधे अपने अंडरआर्म्स पर लगा सकते हैं या इसे पानी में मिलाकर स्प्रे कर सकते हैं।