रक्षाबंधन से पहले वजन घटाने के लिए अपनाएं डाइटिशियन की ये बातें
रक्षाबंधन से पहले वजन घटाने के लिए अपनाएं डाइटिशियन की ये बातें
मोटापे से परेशान हैं और रक्षाबंधन पर कपड़े फिट नहीं आ रहे हैं तो अभी लगभग दो सप्ताह का समय बचा है। आप कुछ बातों का ख्याल रखते हुए अपना 1-2 किलो वजन कम कर सकते हैं। डाइटिशियन से जानिए इसके लिए खाने में क्या बदलाव करें।
Published : Aug 17, 2026 11:12 am IST, Updated : Aug 17, 2026 11:12 am IST
1/5Image Source : India Tv
रक्षाबंधन पर अगर आपको भी एकदम स्लिम ट्रिम दिखना है और इसके लिए 1-2 किलो वजन कम करना है तो आप डाइटिशियन की बताई गई कुछ बातों को फॉलो करना शुरू कर दें। इससे 10-11 दिनों में आपका थोड़ा वजन कम हो सकता है। इसके लिए आपको कोई क्रैश डाइट करने की जरूरत नहीं है, बस अपने खाने में कुछ हेल्दी चीजों को शामिल करना है।
2/5Image Source : Magnific
डाइटिशियन स्वाति सिंह ने बताया कि सबसे पहले रात में हैवी खाने से बचें। वजन घटाने में डिनर अहम रोल प्ले करता है। आप रोटी सब्जी की जगह सूप पी सकते हैं या सलाद खा सकते हैं। इससे शरीर को जरूरी पोषण भी मिलेगा और पेट भी आसानी से भर जाएगा। सूप को पचाना बहुत आसान होता है। आप मूंग दाल का सूप या टमाटर और दूसरी सब्जियों का सूप बनाकर पी सकते हैं। रागी सूप भी अच्छा ऑप्शन है। सूप नहीं पी सकते तो पतला ओट्स, दलिया या खिचड़ी भी खा सकते हैं।
3/5Image Source : Magnific
दूसरा अपना डिनर जल्दी कर लें। जो भी इंसान मोटापे से परेशान है और वजन कम करना चाहता है वो इसे अपनी लाइफस्टाइल में शामिल कर लें। रात में खाना जितनी जल्दी हो सके खा लें। आपको 7 बजे के बाद खाना नहीं खाना है। अगली सुबह नाश्ते तक कुछ भी नहीं खाना चाहिए। रोजाना एक समय पर ही डिनर करें और कम से कम अगले खाने में 12-14 घंटे का अंतर होना चाहिए। इससे तेजी से वजन कम होगा और लंबे समय तक कंट्रोल रहेगा।
4/5Image Source : Magnific
वजन घटाने में मीठा भी अहम होता है। आपको रात में देर से खाना नहीं खाना और खाने के बाद कोई भी मीठी चीज नहीं खानी है। कुछ लोगों खाने के बाद मीठा खाने की आदत होती है। ये आदत मोटापे के लिए जिम्मेदार हो सकती है। अगर आप 10-12 दिन तक बिल्कुल भी मीठा नहीं खाते हैं तो इससे वजन पर काफी असर होगा।
5/5Image Source : Magnific
अगर आपको कुछ पीना है तो डिनर के बाद कोई भी डिटॉक्स वॉटर पीना शुरू कर दें। आप दालचीनी और सौंफ का पानी पी सकते हैं। इसके अलावा अदरक और दालचीनी का पीनी पी सकते हैं। इससे फैट बर्न करने में मदद मिलेगी, खासतौर से इससे बेली फैट कम होता है। दिन के खाने में प्रोटीन और सलाद दोगुनी कर दें। खाने में रोटी और चावल की मात्रा आधी कर दें।