इस सब्जी के जूस में छिपा है आलिया भट्ट की दमकती त्वचा का राज, जानें नेचुरल ग्लो के लिए कैसे करें इस्तेमाल
इस सब्जी के जूस में छिपा है आलिया भट्ट की दमकती त्वचा का राज, जानें नेचुरल ग्लो के लिए कैसे करें इस्तेमाल
आलिया भट्ट बॉलीवुड इंडस्ट्री की इस समय सबसे बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक हैं। आलिया सिर्फ अपने काम को लेकर ही जुनूनी नहीं हैं बल्कि अपनी स्किन का भी खूब केयर करती हैं। अपनी स्किन के लिए वो बीटरूट का जूस पीती हैं। चलिए जानते हैं बीटरूट जूस पीने से स्किन को कौन से फायदे होते हैं और इसे कैसे बनाएं?
Published : Mar 15, 2025 11:44 pm IST, Updated : Mar 15, 2025 11:49 pm IST
1/6Image Source : social
आलिया भट्ट बॉलीवुड इंडस्ट्री की इस समय सबसे बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक हैं। आलिया सिर्फ अपने काम को लेकर ही जुनूनी नहीं हैं बल्कि अपनी स्किन का भी खूब केयर करती हैं। अपनी स्किन के लिए वो अच्छी डाइट फॉलो करती हैं। अपनी स्किन के लिए एक्ट्रेस बीटरूट का जूस पीती हैं। बता दें पोषक तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर चुकंदर का रस रक्त प्रवाह को बढ़ाकर, शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालकर और कोलेजन उत्पादन को बढ़ावा देकर चमकदार और स्वस्थ त्वचा पाने में योगदान देता है।
2/6Image Source : social
बीटरूट प्रोटीन, फाइबर, विटामिन सी, फोलेट, विटामिन बी 6, मैग्नीशियम, पोटेशियम, मैंगनीज, आयरन और फॉस्फोरस का पावरहाउस है जो स्किन की कई समस्याओं से छुटकारा दिलाता है तो चलिए जानते हैं ये सब्जी स्किन के किन समस्याओं में कारगर है और इसका इस्तेमाल कैसे करना है?
3/6Image Source : social
मुंहासे और पिंपल्स से लड़ता है: चुकंदर का जूस ऑइली स्किन पर और मुंहासे और पिंपल्स से लड़ने में कमाल का काम करता है। गाजर या खीरे के साथ चुकंदर का जूस पीने से एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में मिलते हैं और त्वचा के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में बेहद फायदेमंद होते हैं।
4/6Image Source : social
त्वचा की चमक बढ़ाता है: स्किन को अंदर से ग्लोइंग और हाइड्रेटेड बनाने के लिए नियमित रूप से चुकंदर का जूस पिए। इसका जूस पीने से बॉडी अंदर से डिटॉक्स होती है और विषाक्त पदार्थों निकल जाते हैं जिससे त्वचा को तुरंत चमक मिलता है।
5/6Image Source : social
होंठों का कालापन करे दूर: अगर आपके होंठ भी गहरे या डार्क कलर के हैं तो अपनी डाइट में चुकंदर का सेवन करें। हर रात सोने से पहले होंठों पर थोड़ा चुकंदर का जूस लगाएं और 10 दिनों के भीतर मुलायम, गुलाबी होंठ दिखने लगेंगे।
6/6Image Source : social
बीटरूट जूस के लिए एक बीटरूट, एक गाजर और एक आंवला लें। अब इन्हें पानी से धोकर अच्छी तरह से छील लें और फिर काटकर मिक्सर जार में डालें। अब इसमें आप दो तीन काली मिर्च और पिंक साल्ट डालें और बारीक पीस लें। अब इसे एक गिलास में निकाल कर सुबह खाली पेट पिएं। सुबह एक महीने यह जूस पीने से आपकी स्किन ग्लो करने लगेगी,