Published : Apr 13, 2025 09:00 pm IST, Updated : Apr 13, 2025 09:00 pm IST
1/5Image Source : Freepik
क्या आपके चेहरे पर भी अक्सर एक्ने निकल आते हैं? अगर हां, तो एक्ने की समस्या को अलविदा कहने के लिए आपको अपने स्किन केयर रूटीन में इस केमिकल फ्री फेस पैक को जरूर शामिल करके देखना चाहिए। आइए इस फेस पैक को बनाने के तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।
2/5Image Source : Freepik
घर पर नेचुरल फेस पैक बनाने के लिए आपको दो स्पून मुल्तानी मिट्टी, एक स्पून गुलाब जल और हाफ स्पून नींबू के रस की जरूरत पड़ेगी। सबसे पहले इन तीनों चीजों को एक कटोरी में निकाल लीजिए। अब आपको इन तीनों चीजों को मिक्स कर एक स्मूद पेस्ट बना लेना है।
3/5Image Source : Freepik
आइए इस फेस पैक को स्किन केयर रूटीन में शामिल करने के सही तरीके के बारे में भी जानकारी हासिल करते हैं। इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लीजिए। लगभग 15 मिनट तक इस फेस पैक को अपने चेहरे पर लगाए रखें।
4/5Image Source : Freepik
जब ये नेचुरल फेस पैक सूख जाए, तब आप फेस वॉश कर सकते हैं। मुंह धोने के बाद आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा। यकीन मानिए महज कुछ ही हफ्तों के अंदर आपके चेहरे पर निकले जिद्दी एक्ने कम होने लगेंगे।
5/5Image Source : Freepik
आप इस फेस पैक को एक हफ्ते में एक से दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं। इस फेस पैक में मौजूद तत्व आपकी त्वचा के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।