तेजी से बढ़ रहा है वजन तो रोज़ाना घर पर ही करें ये एक्सरसाइज़, कुछ ही दिनों में पिघल जाएगी चर्बी
तेजी से बढ़ रहा है वजन तो रोज़ाना घर पर ही करें ये एक्सरसाइज़, कुछ ही दिनों में पिघल जाएगी चर्बी
मोटापे की वजह से डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर बढ़ने लगता है। ऐसे में ज़रूरी है कि वजन कम करें और अपने आप को फिट रखें। आप घर बैठे बैठे भी इन कुछ एक्सरसाइज़ की मदद से वेट लॉस जर्नी की शुरुआत कर सकते हैं।
Published : May 21, 2025 11:03 pm IST, Updated : May 21, 2025 11:08 pm IST
1/5Image Source : social
अनियमित जीवनशैली और खराब खानपान की वजह से लोगों का वजन तेजी से बढ़ता है। मोटापे की वजह से डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर भी बढ़ने लगता है और दिल का दौरा पड़ने की संभावना भी कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे में ज़रूरी है कि वजन कम करें और अपने आप को फिट रखें। आप घर बैठे बैठे भी इन कुछ एक्सरसाइज़ की मदद से वेट लॉस जर्नी की शुरुआत कर सकते हैं।
2/5Image Source : social
प्लैंक: प्लैंक एक्सरसाइज़ बेहद आसान लगता है लेकिन इसे करना मुश्किल है। ये व्यायाम बहुत कम समय में बेहतरीन रिजल्ट देता है। इससे पूरे बॉडी का वर्कआउट हो जाता है। इसे करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और पीठ की हड्डी भी मजबूत होती है। आप इसे आसानी से घर पर ही कर सकते हैं।
3/5Image Source : social
स्क्वाट्स: स्क्वाट्स को आसानी से घर पर किया जा सकता है। यह एक्सरसाइज़ थोड़ा मुश्किल है। इसे करने से लोअर बॉडी पर प्रेशर पड़ता है। स्क्वाट वर्कआउट से सिर्फ वजन ही नहीं कम होता है बल्कि हड्डियां और मांसपेशियां भी मजबूत बनती है।
4/5Image Source : social
स्किपिंग: वजन कम करने में स्किपिंग बेहद फायदेमंद एक्सरसाइज़ है। ये एक्सरसाइज़ पूरा बॉडी वेट कम करने में सहायक है। इसे करने के लिए सिर्फ एक रस्सी की ज़रूरत होती है। आप इस एक्सरसाइज़ को घर में आसानी से कर सकते हैं। शुरुआत में इस एक्सरसाइज़ को ज़्यादा करने से पैर में तेज दर्द हो सकता है इसलिए धीरे धीरे अपनी स्पीड बढ़ाएं।
5/5Image Source : social
जम्पिंग जैक्स: जम्पिंग जैक एक ऐसा एक्सरसाइज़ है जिसे करने के लिए किसी इक्यूप्मेंट्स की ज़रूरत नहीं होती है। इसे करने से बहुत जल्दी थकान हो सकती है इसलिए एक बार में तीन तीन का सेट करें और धीरे धीरे इसका टाइम बढ़ाएं।