Published : Feb 12, 2025 03:35 pm IST, Updated : Feb 12, 2025 03:35 pm IST
1/5Image Source : Freepik
खराब लाइफस्टाइल, अनहेल्दी डाइट प्लान, जरूरत से ज्यादा तनाव लेना, इस तरह के फैक्टर्स हेयर फॉल की समस्या का कारण बन सकते हैं। आइए एक ऐसे हेयर पैक के बारे में जानते हैं, जिसे इस्तेमाल कर आपको हेयर फॉल की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
2/5Image Source : Social
घर पर केमिकल फ्री हेयर पैक बनाना बेहद आसान है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक पैन में पानी डालना है। अब इस पैन में थोड़े से करी पत्ते डाल दीजिए। अब आपको इस पानी को तब तक बॉइल करना है, जब तक ये पानी आधा न रह जाए।
3/5Image Source : Freepik
करी पत्ते के इस बॉइल्ड पानी को ठंडा होने के लिए छोड़ दीजिए। अब आप इसे अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं। इस मिक्सचर को अपने बालों पर और अपनी स्कैल्प पर अच्छी तरह से अप्लाई कीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए इसे 30 मिनट तक अपने बालों पर लगाए रखें।
4/5Image Source : Freepik
लगभग आधे घंटे के बाद आप हेयर वॉश कर सकते हैं। आप इस हेयर पैक को एक हफ्ते में एक से दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि महज एक ही महीने के अंदर आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा।
5/5Image Source : Freepik
करी पत्ते में पाए जाने वाले तत्व आपके बालों की जड़ों को मजबूत बनाने में कारगर साबित हो सकते हैं। इस हेयर पैक को इस्तेमाल कर आप हेयर फॉल प्रॉब्लम को भी अलविदा कह सकते हैं। कुल मिलाकर करी पत्ते को इस तरह से यूज करना आपकी हेयर हेल्थ के लिए वरदान साबित हो सकता है।