झड़ते बालों पर लग जाएगी रोक, हफ्ते में 1-2 बार लगाएं ये गाढ़ा पेस्ट
झड़ते बालों पर लग जाएगी रोक, हफ्ते में 1-2 बार लगाएं ये गाढ़ा पेस्ट
How to stop hair fall: क्या आप भी झड़ते बालों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए कई घरेलू नुस्खे ट्राई कर चुके हैं, लेकिन फिर भी आपकी हेयर फॉल प्रॉब्लम दूर नहीं हो पा रही है?
Published : Oct 07, 2025 08:59 pm IST, Updated : Oct 07, 2025 08:59 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
खराब लाइफस्टाइल, अनहेल्दी डाइट प्लान, जरूरत से ज्यादा स्ट्रेस लेना, इस तरह के फैक्टर्स हेयर फॉल की समस्या का कारण बन सकते हैं। अगर आप भी हेयर फॉल प्रॉब्लम को जल्द से जल्द गुडबाय कहना चाहते हैं, तो इस हेयर पैक का इस्तेमाल करना शुरू कर दीजिए।
2/5Image Source : FREEPIK
हेयर पैक बनाने के लिए आपको सबसे पहले मेथी के दानों को पानी में भिगोकर रात भर के लिए छोड़ देना है। अगली सुबह आपको भीगे हुए मेथी दानों को अच्छी तरह से पीसकर पेस्ट बना लेना है। अब मेथी दाने के स्मूद पेस्ट को एक कटोरी में निकाल लीजिए।
3/5Image Source : FREEPIK
अब आपको इसी कटोरी में दही एड कर इन दोनों चीजों को मिक्स कर लेना है। आप इस पेस्ट को हेयर पैक की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इस पेस्ट को अपनी स्कैल्प पर और अपने बालों पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लीजिए।
4/5Image Source : FREEPIK
बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको लगभग आधे घंटे तक इस हेयर पैक को लगाए रखना है। अब आप माइल्ड शैंपू से हेयर वॉश कर सकते हैं। आपको बता दें कि बालों को धोने के लिए आप गुनगुने पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
5/5Image Source : FREEPIK
मेथी दाने और दही के पेस्ट से बने इस हेयर पैक की मदद से बालों की जड़ों को पोषण और मजबूती मिलती है। यानी हेयर फॉल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप इस केमिकल फ्री हेयर पैक को अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं।