विंटर वेडिंग में दिखना है स्टाइलिश तो इन ट्रेंडी और एवरग्रीन लुक्स को करें ट्राई, हर ऑउटफिट में दिखेंगी अलहदा
विंटर वेडिंग में दिखना है स्टाइलिश तो इन ट्रेंडी और एवरग्रीन लुक्स को करें ट्राई, हर ऑउटफिट में दिखेंगी अलहदा
ठंड के सीज़न में शादी पड़ जाए तो लोग दुविधा में पड़ जाते हैं कि खुद को ठंड से बचाएं या फिर स्टाइलिंग करें। अगर आपको भी नहीं समझ में आ रहा है कि किस तरह का ऑउटफिट पहनें तो चलिए जानते हैं विंटर वेडिंग में किस तरह के कपड़े पहनने से ठंड भी नहीं लगेगी और आपकी ड्रेसिंग भी लाजवाब दिखेगी।
Published : Nov 13, 2024 12:21 pm IST, Updated : Nov 13, 2024 12:21 pm IST
1/6Image Source : social
खानपान के साथ ठंड के मौसम में लोग एक से बढ़कर एक ड्रेसिंग करते हैं। लेकिन, अगर इस सीज़न में शादी पड़ जाए तो लोग दुविधा में पड़ जाते हैं कि खुद को ठंड से बचाएं या फिर स्टाइलिंग करें। अगर आपके घर में शादी पड़ी है और आपको भी नहीं समझ में आ रहा है कि किस तरह का ऑउटफिट पहनें तो यह लेख आपके लिए है। चलिए जानते हैं विंटर वेडिंग में किस तरह के कपड़े पहनने से ठंड भी नहीं लगेगी और आपकी ड्रेसिंग भी लाजवाब दिखेगी।
2/6Image Source : social
अगर आपके बहन या किसी दोस्त की शादी इस ठंड के मौसम में पड़ी है तो ऐसे में आप क्या पहनें यह सोचकर परेशान न हों। आप अपनी कज़न की शादी में वेलवेट ड्रेस, लहंगा या फिर साड़ी पहन सकती हैं। इन दिनों लखनवी वेलवेट ड्रेस खूब ट्रेंड में भी है। साथ ही वेलवेट साड़ियां भी आपको आसानी से किसी भी मार्केट में मिल जाएंगी।
3/6Image Source : social
बनारसी साड़ियां शादियों की शान होती हैं। इनके बिना शादियां हमेशा अधूरी लगती हैं। ऐसे में अपने आप को ठंड से बचाने के लिए इन साड़ियों का चुनाव करें। इन साड़ियों में हेवी वर्क किया होता है जो आपको ठंड से बचाएग। ऐसे में आप बनारसी सिल्क या फिर जॉर्जेट की साड़ी पहनें।
4/6Image Source : social
अगर आपक घर में इस सीज़न में शादी पड़ी है तो अपने आप को ठंड से बचाने के लिए साड़ी के साथ शॉल पहनें। साड़ी के साथ शॉल लेना हमेशा से एवरग्रीन रहा है। पिछले कुछ समय से यह ऑउटफिट आईडिया फिर से ट्रेंड में हैं। इससे न केवल आपका लोक स्टाइलिश लगता है बल्कि आप ठंड से भी बच जाएँगी।
5/6Image Source : social
अगर आप शादी में अपने आप को कड़कड़ती ठंड से बचाना चाहती हैं तो हेवी साड़ी के साथ टर्टल नेक वाले ब्लाउज़ का चुनाव करें। टर्टल नेक की वजह से आपका गर्दन ढका रहेगा जिससे आपको ठंड नहीं लगेगी।
6/6Image Source : social
अगर आप ब्लाउज़ के साथ ओवरकोट या फिर जैकेट पहनेंगी तो इससे न केवल आप स्टाइलिश नज़र आएँगी बल्कि आपको ठंड भी नहीं लगेगी।