1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. लाइफस्टाइल
  4. त्रिनिदाद और टोबैगो में मिलेगा भारतीय स्वाद, चखें आलू पूरी और दाल के पकौड़े

त्रिनिदाद और टोबैगो में मिलेगा भारतीय स्वाद, चखें आलू पूरी और दाल के पकौड़े

Written By: Bharti Singh
Published : Jul 04, 2025 11:53 am IST,  Updated : Jul 04, 2025 11:53 am IST
त्रिनिदाद और टोबैगो का खाना भारतीय व्यंजनों से काफी प्रभावित है। यहां कुछ ट्विस्ट और मसालों में बदलाव करके आलू पूरी, रोटी, पराठा, करी और पकौड़े जैसी डिश सर्व की जाती हैं। जिसमें से कई चीजें यहां के मुख्य व्यंजन बन चुके हैं।
1/5 Image Source : Social
त्रिनिदाद और टोबैगो का खाना भारतीय व्यंजनों से काफी प्रभावित है। यहां कुछ ट्विस्ट और मसालों में बदलाव करके आलू पूरी, रोटी, पराठा, करी और पकौड़े जैसी डिश सर्व की जाती हैं। जिसमें से कई चीजें यहां के मुख्य व्यंजन बन चुके हैं।
आलू पूरी को त्रिनिदाद में कुछ इस तरह से बनाया जाता है। इसे आलू पाई या आलू पेस्ट्री भी कह सकते हैं। जिसमें थोड़ा मसाला होता है। इसे समोसे की तरह तैयार किया जाता है। इसे चटनी के साथ नाश्ते में सर्व किया जाता है।
2/5 Image Source : Social
आलू पूरी को त्रिनिदाद में कुछ इस तरह से बनाया जाता है। इसे आलू पाई या आलू पेस्ट्री भी कह सकते हैं। जिसमें थोड़ा मसाला होता है। इसे समोसे की तरह तैयार किया जाता है। इसे चटनी के साथ नाश्ते में सर्व किया जाता है।
त्रिनिदाद के खास व्यंजनों में पराठा शामिल है। इसे स्थानीय भाषा में 'बस अप शट' और धालपुरी कहा जाता है। भारतीय बंधुआ मजदूरों ने करी से साथ इसे खाना शुरू किया था। जो अब आपको हर जगह आसानी से मिल जाएगा।
3/5 Image Source : Social
त्रिनिदाद के खास व्यंजनों में पराठा शामिल है। इसे स्थानीय भाषा में 'बस अप शट' और धालपुरी कहा जाता है। भारतीय बंधुआ मजदूरों ने करी से साथ इसे खाना शुरू किया था। जो अब आपको हर जगह आसानी से मिल जाएगा।
फोलौरी भी भारत के दाल के पकौड़े की याद दिलाएगा। ये मटर को पीसकर तैयार किया जाता है। जो बाहर से पकोड़े की तरह क्रिस्पी और अंदर से मुलायम होते हैं। इमली या आम की चटनी के साथ इसे परोसा जाता है।
4/5 Image Source : Social
फोलौरी भी भारत के दाल के पकौड़े की याद दिलाएगा। ये मटर को पीसकर तैयार किया जाता है। जो बाहर से पकोड़े की तरह क्रिस्पी और अंदर से मुलायम होते हैं। इमली या आम की चटनी के साथ इसे परोसा जाता है।
छोले भटूरे को कुछ नया रूप देकर डबल्स तैयार किया जाता है। ये त्रिनिदाद का फेमस स्ट्रीट फूड है जिसमें एक फ्राई रोटी जैसी होती है जिसे करी वाले चने यानि छोले के साथ फिल करके सर्व करते हैं। इसे लोग नाश्ते में खाते हैं।
5/5 Image Source : Social

Advertisement