काली भद्दी झाइयों ने कर रखा है परेशान तो मान लें डॉक्टर की ये बातें, साफ हो जाएगा चेहरा
काली भद्दी झाइयों ने कर रखा है परेशान तो मान लें डॉक्टर की ये बातें, साफ हो जाएगा चेहरा
Tips To Clean Pigmentation Jhaiyan: चहरे की खूबसूरती में दाग बन जाती हैं काली झाइयां, जो दिखने में काफी खराब लगती हैं। झाइयों को दूर करने के लिए लोग तरह-तरह के नुस्खे अपनाते हैं, लेकिन एक बार डॉक्टर की ये बातें जरूर मानकर देखें। आपको काफी फायदा मिलेगा।
Published : Aug 14, 2025 08:24 am IST, Updated : Aug 14, 2025 08:24 am IST
1/5Image Source : Freepik
सूरज की रौशनी से निकलने वाली हानिकारक यूवी किरणें पिगमेंटेशन को और बिगाड़ सकती हैं। इससे बचने के लिए रोजाना सनस्क्रीन लगाने की आदत बना लें। जिन्हें पिगमेंटेशन है उन्हें सनस्क्रीन जरूर लगाना चाहिए। धूप में काले धब्बे और बढ़ जाते हैं। घर के अंदर और धूप न निकलने पर भी 30 SPF से ज्यादा वाला सनस्क्रीन उपयोग करें।
2/5Image Source : Freepik
चेहरे पर हल्के क्लींजर का इस्तेमाल करें। ज्यादा हार्श क्लींजर से त्वचा से जरूरी तेल भी हट जाता है। जिससे जलन हो सकती है और पिगमेंटेशन भी बढ़ सकता है। इसलिए डॉक्टर की सलाह से किसी माइल्ड, हाइड्रेटिंग क्लींजर का चुनाव करें। त्वचा को ज्यादा रगड़ने से भी बचें।
3/5Image Source : Freepik
स्किनकेयर प्रोडक्ट्स में ब्राइटनिंग वाली चीजें शामिल करें, जो त्वचा को चमकदार बनाने वाले हैं। इसके लिए आपको विटामिन सी, नियासिनमाइड या मुलेठी का अर्क वाले ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे काले धब्बे कम होंगे और रंग भा साफ होने लगेगा।
4/5Image Source : Freepik
त्वचा को नियमित रूप से मॉइस्चराइज करना बहुत जरूरी है। खासकर अगर आप ऐसे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं जो त्वचा को रूखा बना सकते हैं। स्किन को हाइड्रेटेड रखने से पिगमेंटेशन की समस्याओं और जलन को कम किया जा सकता है। इसके लिए हयालूरोनिक एसिड, ग्लिसरीन या सेरामाइड्स वाले मॉइस्चराइजर लगाएं।
5/5Image Source : Freepik
जिन्हें काली झाइयां बहुत ज्यादा हैं उन्हें सीधे धूप में जाने से बचना चाहिए। सनस्क्रीन लगाने के बावजूद भी सीधे धूप में जाने से बचें। खासकर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक ऐसा न करें। बाहर निकल रहे हैं तो कैप पहनें, फेस को सूती कपड़े के कवर करके निकलें और छाता का उपयोग करें और छाया में ही रहें।