शादी सीज़न में आज़माएं अदिति राव हैदरी के ये बेहतरीन ट्रेडिशनल लुक्स, हर कोई होगा आपकी खूबसूरती पर फ़िदा
शादी सीज़न में आज़माएं अदिति राव हैदरी के ये बेहतरीन ट्रेडिशनल लुक्स, हर कोई होगा आपकी खूबसूरती पर फ़िदा
अगर, आपकी बहन या बेस्ट फ्रेंड की शादी होने वाली है और आप इस शादी में सबसे अलग और सुन्दर दिखना चाहती हैं लेकिन समझ में नहीं आ रहा कि क्या पहनें तो आप अदिति राव के इन ट्रेडिशनल लुक से इन्सिपिरेशन ले सकती हैं। इन लुक्स को ट्राई कर शादी सीज़न में आप ग्लैमर ऐड कर सकती हैं। देखें एक्ट्रेसेस के कुछ बेहतरीन ट्रेडिशनल लुक्स
Published : Nov 30, 2024 01:58 pm IST, Updated : Nov 30, 2024 01:58 pm IST
1/7Image Source : social
अगर आपकी बहन या बेस्ट फ्रेंड की शादी होने वाली है और आप इस शादी में सबसे अलग और सुन्दर दिखना चाहती हैं लेकिन समझ में नहीं आ रहा कि क्या पहनें तो आप अदिति राव के इन ट्रेडिशनल लुक से इन्सिपिरेशन ले सकती हैं। इन लुक्स को ट्राई कर शादी सीज़न में आप ग्लैमर ऐड कर सकती हैं। देखें एक्ट्रेसेस के कुछ बेहतरीन ट्रेडिशनल लुक्स
2/7Image Source : social
अगर आप शादी में साड़ी या लहंगे को डिच करना चाहती हैं तो बनारसी स्टाइल एनिमल प्रिंट वाले ड्रेस का चुनाव कर सकती हैं। रानी कलर का यह ड्रेस आपको शादी में एलिगेंट लुक देगा।
3/7Image Source : social
अगर आप शादी में सबसे जुदा और अलहदा दिखना चाहती हैं तो आप गरारा स्टाइल ड्रेस पहनें। इस ड्रेस के साथ आप अपना मेकअप मिनिमल रखें।
4/7Image Source : social
अगर आप शादी में सिर्फ गुड लुक्स और गोल्ड लुक्स सर्व करना चाहती हैं तो यह ड्रेस सिर्फ आपके लिए बना है। ग्रीन कलर के इस प्रिंसेस नेक वाले ड्रेस में आप गजब की खूबसूरत लगेंगी।
5/7Image Source : social
अगर आप बोल्ड और स्टाइलिश लुक के साथ लहंगा कैरी करना चाहती हैं तो यह गोल्डन टिशू सिल्क लहंगा का लुक ज़रूर ट्राई करें। इस लुक क लिए अपना मेकअप बोल्ड रखें।
6/7Image Source : social
अगर आप शादी के फंक्शन में लाइटवेट लहंगा पहनना चाहती हैं तो कुछ इस तरह की ड्रेसिंग कर सकती हैं। ब्लैक कलर का यह लहंगा लुक आपको सिंपल और सोबर लुक देगा।
7/7Image Source : social
इस तरह के ड्रेस की खूबसूरती लहंगे और साड़ी को भी मात देती है। आप शादी में कुछ इस तरह का भी ड्रेसअप कर सकती हैं जो आपको दूसरों से अलग दिखायेगा।