कोहनी का कालापन दूर करने के लिए अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे
कोहनी का कालापन दूर करने के लिए अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे
कोहनी का कालापन एक बेहद आम समस्या है। अक्सर लोग चेहरे की देखभाल तो करते हैं, लेकिन कोहनियों को नजरअंदाज कर देते हैं। जिसकी वजह से इसपर डेड स्किन सेल्स जमा हो जाते हैं। इनसे छुटकारा पाने के लिए आप कुछ आसान घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं।
Published : Jun 13, 2026 04:12 pm IST, Updated : Jun 13, 2026 04:12 pm IST
1/5Image Source : magnific
कोहनी का कालापन एक बेहद आम समस्या है। अक्सर लोग चेहरे की देखभाल तो करते हैं, लेकिन कोहनियों को नजरअंदाज कर देते हैं। जिसकी वजह से इसपर डेड स्किन सेल्स जमा हो जाते हैं। इनसे छुटकारा पाने के लिए आप कुछ आसान घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं।
2/5Image Source : magnific
एलोवेरा त्वचा को मॉइश्चराइज करता है और हाइपरपिग्मेंटेशन को कम करने में मदद करता है। इसके लिए फ्रेश एलोवेरा की पत्ती से जेल निकालें और इसे अपनी कोहनी पर लगाएं। करीब 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर पानी से धो लें। इसे आप रोज रात को सोने से पहले लगा सकते हैं।
3/5Image Source : magnific
हल्दी में करक्यूमिन होता है जो मेलेनिन के उत्पादन को कम करता है और दूध में लैक्टिक एसिड होता है जो त्वचा को साफ और चमकदार बनाता है। इसके लिए एक चम्मच हल्दी पाउडर में थोड़ा सा कच्चा दूध मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। इसे कोहनी पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। सूखने के बाद हल्के हाथों से रगड़ते हुए पानी से धो लें।
4/5Image Source : magnific
अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है, तो ओट्स और दही का स्क्रब आपके लिए बेस्ट हो सकता है। यह डेड स्किन सेल्स को बहुत कोमलता से हटाने का काम करता है।
5/5Image Source : magnific
नारियल का तेल त्वचा को अंदर से मॉइश्चराइज करता है और रूखेपन के कारण होने वाले कालेपन को रोकता है। इसके लिए एक चम्मच नारियल के तेल में आधा चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इस मिश्रण से अपनी कोहनी पर 5 मिनट तक मालिश करें और फिर 10 मिनट बाद धो लें।