घर में रखी चांदी पड़ गई है काली तो इन घरेलू नुस्खों से मिनटों में चमकाएं
घर में रखी चांदी पड़ गई है काली तो इन घरेलू नुस्खों से मिनटों में चमकाएं
घर में भी चांदी के गहने, बर्तन या मूर्तियां रखे रखे काली पड़ने लगती है। जब, चांदी की चीजें इस्तेमाल नहीं की जाती तब उनकी चमक फीकी और रंग काला पड़ने लगता है। कई बार इस्तेमाल करने के बाद भी जूलरी या मूर्तियां काली पड़ने लगती हैं। ऐसे में आप चाहें तो इन टिप्स की मदद से चांदी को फिर से बिलकुल नए तरह से चमका सकते हैं।
Published : Dec 13, 2024 11:31 pm IST, Updated : Dec 13, 2024 11:31 pm IST
1/5Image Source : social
घर में भी चांदी के गहने, बर्तन या मूर्तियां रखे रखे काली पड़ने लगती है।जब, चांदी की चीजें इस्तेमाल नहीं की जाती तब उनकी चमक फीकी और रंग काला पड़ने लगता है।कई बार इस्तेमाल करने के बाद भी जूलरी या मूर्तियां काली पड़ने लगती हैं। इस वजह से लोग काफी परेशान होते हैं कि इन्हें साफ़ कैसे करें। ऐसे में आप चाहें तो इन कुछ टिप्स की मदद से चांदी को फिर से बिलकुल नए की तरह चमका सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे?
2/5Image Source : social
टूथपेस्ट की मदद से आप चांदी को भी नए तरीके से चमका सकते हैं. टूथब्रश पर टूथपेस्ट लगाकर चांदी पर रगड़िए। अच्छी तरह रगड़ने के बाद गर्म पानी में डाल दीजिए और फिर पानी से धो लीजिए।
3/5Image Source : social
पुरानी चांदी को चमकाने में एल्युमिनियम फॉयल बेहद कारगर है. सबसे पहले एक लीटर पानी में एक चम्मच बेकिंग सोडा मिला लें। चांदी की वस्तु को इस पानी में डाल दें। कुछ देर पानी में रखने के बाद निकालें औरफिर एल्युमिनियम फॉयल से रगड़ लें। इससे कालापन दूर हो जाएगा और चांदी बिलकुल निखर जाएगी।
4/5Image Source : social
बेकिंग सोडा नैचुरल क्लींजर की तरह काम करता है। एक चम्मच बेकिंग सोडा को गर्म पानी में डालकर पतला सा पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट में चांदी का सामान या जूलरी डालें और कसी टूथब्रश से रगड़िए। इससे चांदी का कालापन दूर होगा।
5/5Image Source : social
गर्म पानी में थोड़ा डिटर्जेंट पाउडर डालकर पानी गर्म करें। जब पानी में उबाल आए तब उसमे जूलरी डाल दें। कुछ समय उबलने के बाद गैस बंद कर दें। जूलरी को ब्रश से साफ़ करें। जब पानी ठंडा हो जाए तब उसमे से जूलरी निकालें। अब साफ़ पानी से धोकर कॉटन के कपड़े से पोछ लीजिये। आपका चांदी का जूलरी चमकने लगेगा।