1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. लाइफस्टाइल
  4. गर्दन का कालापन दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

गर्दन का कालापन दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

Written By: Ritu Raj
Published : Aug 15, 2026 04:00 pm IST,  Updated : Aug 15, 2026 04:00 pm IST
बेसन और दही का पैक: 2 चम्मच बेसन में 1 चम्मच दही और चुटकी भर हल्दी मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे गर्दन पर 15-20 मिनट लगाकर रखें और सूखने के बाद पानी से धो लें। दही का लैक्टिक एसिड पिगमेंटेशन कम करता है।
1/5 Image Source : Magnific
बेसन और दही का पैक: 2 चम्मच बेसन में 1 चम्मच दही और चुटकी भर हल्दी मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे गर्दन पर 15-20 मिनट लगाकर रखें और सूखने के बाद पानी से धो लें। दही का लैक्टिक एसिड पिगमेंटेशन कम करता है।
आलू का रस: कच्चे आलू को कद्दूकस करके उसका रस निकालें। कॉटन की मदद से इसे गर्दन पर लगाएं और 10-15 मिनट बाद धो लें। आलू में नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट होते हैं जो कालेपन को साफ करते हैं।
2/5 Image Source : Magnific
आलू का रस: कच्चे आलू को कद्दूकस करके उसका रस निकालें। कॉटन की मदद से इसे गर्दन पर लगाएं और 10-15 मिनट बाद धो लें। आलू में नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट होते हैं जो कालेपन को साफ करते हैं।
एप्पल साइडर सिरका: 2 चम्मच सेब के सिरके में 4 चम्मच पानी मिलाएं। कॉटन बॉल से गर्दन पर लगाएं, 10 मिनट रहने दें और फिर पानी से धो लें। ध्यान रखें कि इसे बिना पानी मिलाए सीधा इस्तेमाल न करें।
3/5 Image Source : Magnific
एप्पल साइडर सिरका: 2 चम्मच सेब के सिरके में 4 चम्मच पानी मिलाएं। कॉटन बॉल से गर्दन पर लगाएं, 10 मिनट रहने दें और फिर पानी से धो लें। ध्यान रखें कि इसे बिना पानी मिलाए सीधा इस्तेमाल न करें।
खीरे का रस: खीरे के रस में कुछ बूंदें नींबू के रस की मिलाकर गर्दन पर 15 मिनट लगाएं। यह त्वचा को मॉइश्चराइज करने के साथ-साथ डेड स्किन हटाने में मदद करता है।
4/5 Image Source : Magnific
खीरे का रस: खीरे के रस में कुछ बूंदें नींबू के रस की मिलाकर गर्दन पर 15 मिनट लगाएं। यह त्वचा को मॉइश्चराइज करने के साथ-साथ डेड स्किन हटाने में मदद करता है।
एलोवेरा जेल: फ्रेश एलोवेरा जेल रात को सोने से पहले गर्दन पर लगाएं और हल्के हाथों से मालिश करें। सुबह गुनगुने पानी से धो लें। इसमें मौजूद एलोसिन त्वचा की रंगत को हल्का करता है।
5/5 Image Source : Magnific

Advertisement