बालों में तेजी से जमने लगे हैं डैंड्रफ? कांटे की तरह लगे हैं चुभने, इन घरेलू उपायों से तुरंत मिलेगा आराम
बालों में तेजी से जमने लगे हैं डैंड्रफ? कांटे की तरह लगे हैं चुभने, इन घरेलू उपायों से तुरंत मिलेगा आराम
आजकल बढ़ते प्रदूषण या तरह-तरह के नए हेयर स्टाइल और हेयर प्रोडक्ट इस्तेमाल करने के कारण लोगों को अक्सर रूसी होने की परेशानी झेलनी पड़ती है। ऐसे में चलिए जानते हैं डैंड्रफ को कंट्रोल करने के लिए कौन से घरेलू नुस्खें आज़माएं?
Published : Nov 09, 2025 04:55 pm IST, Updated : Nov 09, 2025 05:02 pm IST
1/5Image Source : freepik
आजकल बढ़ते प्रदूषण या तरह-तरह के नए हेयर स्टाइल और हेयर प्रोडक्ट इस्तेमाल करने के कारण लोगों को अक्सर रूसी होने की परेशानी झेलनी पड़ती है। प्रदूषण में मौजूद धूल-कण और हानिकारक रसायन बालों की जड़ों में जमा होकर पोर्स को बंद कर देते हैं जिससे स्कैल्प में जलन और खुजली होती है और रूसी बढ़ जाती है। ऐसे में चलिए जानते हैं डैंड्रफ को कंट्रोल करने के लिए कौन से घरेलू नुस्खें आज़माएं?
2/5Image Source : UNSPLASH
शैंपू करने के बाद दही को बालों की जड़ों में लगाने से बालों को पोषण मिलता है और डैंड्रफ से राहत दिलाता है और बालों की ग्रोथ को बेहतर बना सकता है। साथ ही बालों को चमकदार व मजबूत बनते हैं। दही लगाने के बाद 15-20 मिनट तक छोड़ दें और फिर सादे पानी या हल्के शैंपू से धो लें।
3/5Image Source : freepik
रूसी होने पर नीम का तेल लगाना बहुत लाभकारी है। इसमें प्रकृति विटामिन ‘ई’ पाया जाता है जो बालों के रूखेपन को कम करता है और सिर की रूसी को जड़ से खत्म करता है। नीम के तेल मे 1 कपूर कूटकर मिलाएं और अपने स्कैल्प पर लगाएं। कपूर में शीत होती है जो सिर की खुजली को कम करने में मदद करती है। यह नुस्खा रूसी व सिर में होने वाली खुजली को दूर करता है।
4/5Image Source : freepik
रूसी से राहत पाने के लिए टी-ट्री ऑयल की कुछ बूंदों को नारियल तेल में मिलाकर स्कैल्प पर लगाना एक प्रभावी घरेलू उपाय है। टी-ट्री ऑयल में मौजूद जीवाणुरोधी और एंटीफंगल गुण रूसी पैदा करने वाले फंगस को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। नारियल का तेल इसे पतला करने में मदद करता है, जिससे यह सीधे त्वचा पर लगाने पर जलन नहीं करता है और स्कैल्प को नमी भी मिलती है।
5/5Image Source : freepik
रूसी से राहत पाने के लिए अपनी लाइफ स्टाइल भी अच्छी करें। कम तनाव, संतुलित आहार खाने और शरीर को साफ रखने से रूसी को रोकने में मदद मिल सकती है। यहां तक की व्यायाम करने से भी आपको तनाव में राहत मिलती है इसलिए नियमित रूप से कुछ प्राणायाम एवं योग करना आवश्यक है।