जहरीली हवा में नहीं ले पा रहे हैं सांस तो दिल्ली से सटे इन कम AQI वाले हिल स्टेशन घूम आएं, सेहत भी होगी अच्छी
जहरीली हवा में नहीं ले पा रहे हैं सांस तो दिल्ली से सटे इन कम AQI वाले हिल स्टेशन घूम आएं, सेहत भी होगी अच्छी
इस समय दिल्ली में हवा में प्रदूषण 500 के पार पहुंच गया है जो आपको बहुत बीमार करने के लिए काफी है। ऐसे में अगर आपकाऔली उत्तराखण्ड राज्य के चमोली वर्क फ्रॉम होम है और आप इन हवाओं से अपना बचाव करना चाहते हैं तो दिल्ली से सटे इन हिल स्टेहन पर घूम आएं। इससे आपका घूमना भी हो जाएगा और आप यहां की जहरीली हवाओं से भी बच जाएंगे।
Published : Nov 20, 2024 02:35 pm IST, Updated : Nov 20, 2024 02:35 pm IST
1/5Image Source : social
इस समय दिल्ली में हवा में प्रदूषण 500 के पार पहुंच गया है जो आपको बहुत बीमार करने के लिए काफी है। दिन ब दिन बढ़ते प्रदूषण को देखकर लगता ही नहीं कि इसका कोई इलाज है पर्यावरण विभाग लाचार है और खामियाज़ा यहां रहने वाले हर इंसान को भुगतना पड़ रहा है। ज़हरीली हवा लोगों की उम्र कम कर रही है हार्ट, लिवर, किडनी सबकी दुश्मन बन गई है। ऐसे में अगर आपका वर्क फ्रॉम होम है और आप इन हवाओं से अपना बचाव करना चाहते हैं तो दिल्ली से सटे इन हिल स्टेहन पर घूम आएं। इससे आपका घूमना भी हो जाएगा और आप यहां की जहरीली हवाओं से भी बच जाएंगे।
2/5Image Source : social
अल्मोड़ा उत्तराखण्ड में स्थित एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है जो अपनी खूबूसरती के लिए मशहूर है। यह हिमालय की कुमाऊँ पहाड़ियों पर बसा हुआ एक शहर है। अल्मोड़ा की प्राकृतिक खूबसूरती पर्यटकों को होनी तरफ बेहद ही आकर्षित करती है। यह जगह अपनी संस्कृति से लेकर हस्तशिल्प के लिए काफी लोकप्रिय हैं। AccuWeather साइट के अनुसार इस समय अल्मोड़ा का AQI 65 के आसपस है जो ठीक ठाक है। तो अगर आप दिल्ली की हवाओं से छुटकारा पाना चाहते हैं तो इस जगह पर जा सकते हैं।
3/5Image Source : social
औली उत्तराखण्ड राज्य के चमोली ज़िले में स्थित एक बेहद खूबसूरत शहर है। औली की खूबसूरती सर्दियों के मौसम में देखते ही बनती है। यह जगह स्कीइंग के लिए बेहद मशहूर है। खासकर इस मौसम में ये हिल स्टेशन बर्फ की चादरों से ढका होता है। यहां दिसंबर से बर्फ बारी होने लगती है। इस समय यहां का AQI 48 के आसपास है। तो देरी किस बता की फटाफट निकल जाएं औली के लिए
4/5Image Source : social
अगर आपको सांस लेने में कठिनाई या गले में जलन जैसे लक्षण महसूस हो रहे हैं तो आप दिल्ली से दूर मशहूर पर्यटन स्थल नैनीताल जा सकते हैं। इस समय यहाँ का AQI 55 है। यहां जाकर आप बोटिंग और कई फन एक्टिविटी का लुत्फ़ उठा सकते हैं।
5/5Image Source : social
दिल्ली से पाँच घंटे की दूरी पर स्थित कसौली हिमाचल का बेहद ही खूबसूरत हिल स्टेशन है। ब्रिटिशों द्वारा निर्मित कसौली घूमने के लिए इस समय पर्यटकों की पहली पसंद बनी हुई है।यहाँ की हवा ताज़गी से भरपूर है, जो आपको दिल्ली के जहरीले हवा से बचाने का काम करेगी। इस समय यहाँ का AQI 65 है