डाइट-वर्कआउट के बावजूद नहीं घट रहा वजन? फिटनेस कोच ने बताए जरूरी बदलाव
डाइट-वर्कआउट के बावजूद नहीं घट रहा वजन? फिटनेस कोच ने बताए जरूरी बदलाव
अगर आप अच्छी डाइट फॉलो कर रहे हैं, साथ नियमित वर्कआउट भी कर रहे हों फिर भी वजन नहीं कम हो रहा है या आप अपने फिटनेस गोल हासिल करने से दूर हैं तो अपनी कुछ आदतों में बदलाव करें।
Published : Aug 18, 2026 06:32 pm IST, Updated : Aug 18, 2026 06:38 pm IST
1/5Image Source : MAGNIFIC
अगर आप अच्छी डाइट फॉलो कर रहे हैं, साथ नियमित वर्कआउट भी कर रहे हों फिर भी वजन नहीं कम हो रहा है या आप अपने फिटनेस गोल हासिल करने से दूर हैं तो अपनी कुछ आदतों में बदलाव करें। चेन्नई के फ़िटनेस कोच राज गणपथ कहते हैं कि केवल डाइट और एक्सरसाइज ही नहीं, बल्कि रोजाना की कुछ छोटी-छोटी आदतें भी आपके फिटनेस रिजल्ट को प्रभावित करती हैं। वह चार ऐसे बदलाव बता रहे हैं जिनसे आपके फ़िटनेस लक्ष्यों को पाना आसान हो सकता है।
2/5Image Source : MAGNIFIC
हेल्दी स्नैकिंग: शाम को जब आपको बहुत भूख लगे, तो चिप्स के पैकेट या कुकीज़ के डिब्बे के बजाय बची हुई सब्ज़ियाँ, बचा हुआ प्रोटीन या साधारण फल स्नैक के तौर पर खाएँ। ये पोषक तत्वों से भरपूर, कम कैलोरी वाले और पेट भरने वाले होते हैं।"
3/5Image Source : UNSPLASH
एक्टिव रहने के कारण ढूँढें: एक्टिव रहने के लिए हमेशा तैयार रहें। एक ही जघ्र पर घंटों बैठने से बकाहें। बैठने की बजाय आप कुत्ते को टहलाएं, कचरा बाहर फेंकने जाएं, किराने की दुकान तक पैदल जाएं, लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करें, बिना किसी खास वजह के टहलें।
4/5Image Source : MAGNIFIC
भूखा रहें: लोगों को भूख नहीं होती है तब भी कुछ न कुछ खाते रहते हैं। इसलिए, जब भी मौका मिले, भूखे रहें। आपको बहुत ज़्यादा भूखा रहने की ज़रूरत नहीं है, लेकिन हर दिन कुछ घंटों के लिए हल्की भूख महसूस करना फायदेमंद होता है।
5/5Image Source : UNSPLASH
जल्दी सोएं: सोने में देर न करें, जल्दी सोएं और हर रात एक ही समय पर सोने की कोशिश करें। ऐसा हमेशा मुमकिन नहीं होता, लेकिन जितना हो सके ऐसा करने की कोशिश करें। अगर आप ऐसा कर पाते हैं, तो आपका शरीर इसकी आदत डाल लेगा और हर रात एक ही समय पर आपको नींद आने लगेगी, जिससे आपके लिए सोना और रात भर अच्छी नींद लेना आसान हो जाएगा।"