1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. लाइफस्टाइल
  4. एलोवेरा जेल-कॉफी से बना फेस पैक लगाने के फायदे

एलोवेरा जेल-कॉफी से बना फेस पैक लगाने के फायदे

Written By: Vanshika Saxena
Published : Nov 06, 2025 01:08 pm IST,  Updated : Nov 06, 2025 01:08 pm IST
क्या आप जानते हैं कि एलोवेरा जेल और कॉफी, दोनों चीजें ही आपकी त्वचा की सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती हैं? आइए ग्लोइंग स्किन के लिए एलोवेरा जेल और कॉफी को स्किन केयर रूटीन में शामिल करने के सही तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।
1/5 Image Source : FREEPIK
क्या आप जानते हैं कि एलोवेरा जेल और कॉफी, दोनों चीजें ही आपकी त्वचा की सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती हैं? आइए ग्लोइंग स्किन के लिए एलोवेरा जेल और कॉफी को स्किन केयर रूटीन में शामिल करने के सही तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।
घर पर फेस पैक बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक कटोरी में 2 स्पून एलोवेरा जेल निकाल लेना है। अब इसी कटोरी में 1-2 स्पून कॉफी पाउडर भी निकाल लीजिए। दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए और फिर पोषक तत्वों से भरपूर इस पेस्ट को फेस पैक की तरह इस्तेमाल करके देखिए।
2/5 Image Source : PEXELS

आपको इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए थोड़ी देर तक इस फेस पैक को चेहरे पर लगाए रखने के बाद ही फेस वॉश कीजिए। हालांकि, आपको इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।
3/5 Image Source : FREEPIK

त्वचा की रंगत को निखारने के लिए आप इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। हर एक हफ्ते में 1-2 बार इस फेस पैक को यूज करें और खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखें। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस फेस पैक को यूज कर आपको मुंहासों की समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है।
4/5 Image Source : FREEPIK
त्वचा की रंगत को निखारने के लिए आप इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। हर एक हफ्ते में 1-2 बार इस फेस पैक को यूज करें और खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखें। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस फेस पैक को यूज कर आपको मुंहासों की समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है।
क्या आपके चेहरे पर भी झाइयां निकली हुई हैं? अगर हां, तो आप इस फेस पैक को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करके देख सकते हैं। कुल मिलाकर ये फेस पैक आपकी त्वचा की सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है।
5/5 Image Source : PEXELS

Advertisement