सर्दियों में त्वचा पर जरूर लगाएं तेल, मिलेंगे कमाल के फायदे
सर्दियों में त्वचा पर जरूर लगाएं तेल, मिलेंगे कमाल के फायदे
Applying oil on skin: पुराने जमाने से सर्दियों के मौसम में त्वचा पर तेल लगाने की सलाह दी जाती रही है। आइए इसके कुछ स्किन बेनिफिट्स के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।
Published : Dec 17, 2025 08:15 pm IST, Updated : Dec 17, 2025 08:15 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
क्या आप जानते हैं कि तेल को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करने से आपकी त्वचा पर कितने सारे पॉजिटिव असर पड़ सकते हैं? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि औषधीय गुणों से भरपूर तेल आपकी त्वचा की सेहत को सुधारने में कारगर साबित हो सकता है।
2/5Image Source : FREEPIK
सर्दियों में त्वचा अक्सर रूखेपन का शिकार बन जाती है। तेल लगाने से त्वचा का रूखापन दूर हो जाएगा। एक्सपर्ट्स के मुताबिक तेल त्वचा की नेचुरल नमी को सूखने से रोकता है। आपको बता दें कि रेगुलरली त्वचा पर तेल लगाने से आपकी रूखी त्वचा को बेबी सॉफ्ट बनाया जा सकता है।
3/5Image Source : FREEPIK
स्किन ड्राई होने की वजह से खुजली की समस्या भी पैदा हो सकती है। त्वचा से जुड़ी इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा अगर सर्दियों में आपकी स्किन फटने लगती है, तो भी आपको तेल को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना लेना चाहिए।
4/5Image Source : FREEPIK
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि त्वचा पर तेल लगाने से त्वचा को पोषण भी मिलता है। क्या आप अपनी त्वचा की रंगत को सुधारना चाहते हैं? अगर हां, तो त्वचा पर रेगुलरली तेल लगाना शुरू कर दीजिए और महज कुछ ही हफ्तों के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखिए।
5/5Image Source : FREEPIK
आप बादाम के तेल या फिर सरसों के तेल या फिर तिल के तेल को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर ये सभी तेल त्वचा के लिए वरदान साबित हो सकते हैं और त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकते हैं।