रोजाना चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाने से क्या होता है?
रोजाना चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाने से क्या होता है?
एलोवेरा जेल का इस्तेमाल स्किन और हेयर केयर में सदियों से किया जा रहा है। इस पौधे का जेल सेहत के साथ स्किन की कई समस्याओं को दूर करने में कारगर है। अगर आप इसका रोजाना इस्तेमाल करते हैं तो चेहरे की कई परेशानियां दूर हो सकती हैं।
Published : Aug 12, 2026 06:22 pm IST, Updated : Aug 12, 2026 06:24 pm IST
1/5Image Source : UNSPLASH
एलोवेरा जेल का इस्तेमाल स्किन और हेयर केयर में सदियों से किया जा रहा है। इस पौधे का जेल सेहत के साथ स्किन की कई समस्याओं को दूर करने में कारगर है। अगर आप इसका रोजाना इस्तेमाल करते हैं तो चेहरे की कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। बाबा रामदेव बता रहे हैं इसे चेहरे पर लगाने से कौन से फायदे मिल सकते हैं।
2/5Image Source : UNSPLASH
स्किन होती है मॉइस्चराइज़: एलोवेरा जेल स्किन को गहराई से मॉइस्चराइज़ करती है। यह त्वचा में आसानी से समा जाता है और बिना चिपचिपाहट के लंबे समय तक हाइड्रेशन बनाए रखता है।
3/5Image Source : UNSPLASH
एक्ने में फायदेमंद: अगर आपको एक्ने या मुहासें की समस्या हो रही है तो उसे दूर करने के लिए आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और सूजन-रोधी गुण एक्ने और बैक्टीरिया को तेजी से कम करते हैं।
4/5Image Source : UNSPLASH
सनबर्न से सुरक्षा: एलोवेरा जेल सनबर्न से भी बचाव कर सकता है। अगर आपकी त्वचा पर सूजन और जलन की समस्या हो रही है तो उसे शांत करने के लिए आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें।
5/5Image Source : UNSPLASH
ड्राइनेस की समस्या होती है दूर: अगर आपकी स्किन बहुत जल्दी ड्राई हो जाती है तो आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा जेल में वर्जिन कोकोनट ऑयल मिलाकर इसका इस्तेमाल ड्राई स्किन पर करें।