रात को सोने से पहले चेहरे पर एलोवेरा लगाने से क्या होता है? जानें फायदे और इस्तेमाल का तरीका
रात को सोने से पहले चेहरे पर एलोवेरा लगाने से क्या होता है? जानें फायदे और इस्तेमाल का तरीका
एलोवेरा का इस्तेमाल आयुर्वेद में सदियों से इस्तेमाल हो रहा है। इसमें मौजूद पोषक तत्व स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। चलिए जानते हैं इसके फायदे और कैसे करें इस्तेमाल
Published : Jul 19, 2026 11:19 pm IST, Updated : Jul 19, 2026 11:39 pm IST
1/4Image Source : unsplash
एलोवेरा का इस्तेमाल लोग स्किनकेयर में खूब करते है। कांटों से भरा यह पौधा आयुर्वेद में सदियों से इस्तेमाल हो रहा है। इसमें मौजूद पोषक तत्व स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। डॉ. हंसा योगेंद्र बता रही हैं कि अगर आप इसका इस्तेमाल रात को सोने से पहले करते हैं तो आपको कौन से फायदे मिल सकते हैं और कैसे करें इसका सही इस्तेमाल
2/4Image Source : unsplash
स्किन को करता है मॉइस्चराइज़: एलोवेरा ड्राई स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह रूखी त्वचा को अच्छी तरह से मॉइस्चराइज़ कर ड्राइनेस की समस्या दूर होती है। बता दें, इसमें मौजूद पानी और विटामिन्स त्वचा को बिना चिपचिपा किए हाइड्रेट करते है।
3/4Image Source : magnific
जलन की समस्या करता है कंट्रोल: धूप की वजह से अगर आपका चेहरा झुलस गया है, चेहरे लाल हो गया है या बहुत ज़्यादा जलन हो रही है तब भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही यह मुंहासों वाली त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद है।
4/4Image Source : unsplash
ताजा एलोवेरा जेल निकालकर अपने चेहरे पर लगाएं। इसे 10–15 मिनट तक स्किन पर रखें। फिर पानी से धो लें। इसके अलावा आप इसके टोनर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा जेल और खीरे का रस मिलाकर टोनर तैयार करें। इसे स्प्रे बोतल में भरकर चेहरे पर इस्तेमाल करें। यह त्वचा को ताजगी और हाइड्रेशन देने में मदद कर सकता है।