गुनगुने पानी में घी मिलाकर पीने से क्या होता है? जानें ये मिश्रण है सेहत के लिए कितना फायदेमंद?
गुनगुने पानी में घी मिलाकर पीने से क्या होता है? जानें ये मिश्रण है सेहत के लिए कितना फायदेमंद?
आयुर्वेद में घी को सिर्फ़ खाने की चीज़ नहीं, बल्कि एक खास दवा माना गया है, जिसके कई फायदे हैं। अगर आप खाली पेट गरम पानी के साथ घी मिला कर पिएं, तो यह और भी कमाल का हो जाता है। आइए जानते हैं यह खास मिश्रण कैसे फायदा पहुंचाता है
Published : Jul 11, 2025 06:58 pm IST, Updated : Jul 11, 2025 07:03 pm IST
1/5Image Source : AI
आयुर्वेद में घी को सिर्फ़ खाने की चीज़ नहीं, बल्कि एक खास दवा माना गया है, जिसके कई फायदे हैं। एशियन जर्नल ऑफ़ डेयरी एंड फ़ूड रिसर्च की एक रिसर्च के मुताबिक, घी में DHA और CLA जैसे अच्छे फैट होते हैं, जो दिमाग को तेज़ बनाते हैं। अगर आप खाली पेट गरम पानी के साथ घी मिला कर पिएं, तो यह और भी कमाल का हो जाता है। एक कप गरम पानी में एक छोटा चम्मच देसी घी तब तक मिलाएं जब तक वह पूरी तरह घुल न जाए। सुबह खाली पेट इसे धीरे-धीरे पिएं। आइए जानते हैं यह खास मिश्रण कैसे फायदा पहुंचाता है
2/5Image Source : SOCIAL
पाचन को ठीक करे: आयुर्वेद कहता है कि घी से आपकी पाचन शक्ति बढ़ती है, जिससे खाना आसानी से पचता है। यह आपकी आंतों को चिकना बनाता है जिससे एसिडिटी और पेट फूलने जैसी दिक्कतें नहीं होतीं। गरम पानी पाचन तंत्र को नरम करता है और पेट साफ रखने में मदद करता है। आयुर्वेद के अनुसार, यह मिश्रण शरीर से जमा गंदगी बाहर निकालने में मदद करता है। शरीर की नियमित सफाई से पुरानी बीमारियां, थकान और सुस्ती दूर रहती है।
3/5Image Source : SOCIAL
वज़न घटाने में मददगार: एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यह मिश्रण आपके मेटाबॉलिज्म को तेज़ करता है, खासकर पेट की ज़िद्दी चर्बी को कम करने में मदद करता है, जिससे वज़न घटता है। इसे पीने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है। घी में खास तरह के फैट होते हैं, जो तुरंत ऊर्जा देते हैं और शरीर में जमा नहीं होते।
4/5Image Source : SOCIAL
त्वचा के लिए अच्छा: घी में कुदरती नमी देने वाले गुण होते हैं, जो त्वचा को अंदर से बाहर तक चमकदार और नम रखते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, इसमें मौजूद भरपूर फैटी एसिड और विटामिन आपकी त्वचा को कुदरती चमक और कोमलता देते हैं। घी में विटामिन A, E और ज़रूरी फैटी एसिड होते हैं, जो नई कोशिकाओं को बनाने में मदद करते हैं और जल्दी बुढ़ापा आने से रोकते हैं।
5/5Image Source : SOCIAL
दिमाग को तेज़ करे: आयुर्वेद के मुताबिक, घी दिमाग के लिए टॉनिक है। यह दिमाग की शक्ति, याददाश्त और एकाग्रता बढ़ाता है। माना जाता है कि घी का नियमित सेवन मानसिक सतर्कता, सीखने की क्षमता और याददाश्त बढ़ाता है, खासकर बच्चों और छात्रों में।