5 स्टार और 7 स्टार होटल में क्या अंतर होता है, रूम बुक कराने से पहले जरूर जान लें
5 स्टार और 7 स्टार होटल में क्या अंतर होता है, रूम बुक कराने से पहले जरूर जान लें
5 Star Hotel vs 7 Star Hotel: होटल को रेटिंग उनकी सुविधाओं के आधार पर दी जाती है। क्या आप जानते हैं फाइव स्टार होटल और सेवन स्टार होटल में क्या अंतर होता है। इसमें क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं।
Published : Sep 11, 2025 11:35 am IST, Updated : Sep 11, 2025 11:35 am IST
1/5Image Source : Freepik
होटल को रेटिंग आमतौर पर उसके कमरे के साइज, रूम में दी जाने वाली सुविधाओं और अन्य सुविधाओं के आधार पर दी जाती है। जिसमें रेस्टोरेंट, एंटरटेनमेंट, स्विमिंग पूल, स्पा, जिम, बार, एरिया और फिटनेस सेंटर, रूम के साइज जैसे सुइट, कॉन्फ्रेंस सुविधाएं, शॉपिंग और स्पोर्ट्स की सुविधाओं के आधार पर दी जाती है।
2/5Image Source : Freepik
होलट्स को ऑफिशियली 5 स्टार रेटिंग ही दी जाती है। लेकिन जो होटल्स 5 स्टार से भी ज्यादा खास और बेहतरीन सुविधाएं लोगों को देते हैं वो खुद को 7 स्टार रेटिंग का मान लेते हैं। ऑफिशियली सिर्फ 1-5 स्टार रेटिंग ही दी जाती है। लेकिन कुछ होलट्स अपने आप को 7 स्टार और 10 स्टार की कैटेगरी का मानते हैं।
3/5Image Source : Freepik
एक बेहतरीन 5 स्टार होटल में सभी सुविधाएं मिलती हैं। इसमें 24 घंटे रिसेप्शन सर्विस, डोरमेन सर्विस, वैलेट पार्किंग, पेज बॉय, सिटिंग एरिया के साथ रिसेप्शन, इंफोर्मेशन डेस्क, पर्सनलाइज्ड वेलकम, ब्रेवरेज सर्विस, स्पेशल सरप्राइजेज, मिनी बार, 24 घंटे फूड और ब्रेवरेज सर्विस इन रूम, इंटरनेट सर्विस, पर्सनल केयर प्रोडक्ट, लॉन्ड्री-आयरन सर्विस, शूपॉलिस सर्विस जैसी सुविधाएं होती हैं।
4/5Image Source : Freepik
5 स्टार होटल में शानदार डेकोरेशन, जिम, स्पा, स्विमिंग पूल, गार्डन, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, लिमोसिन सर्विस, कुत्ता घुमाने का एरिया, हेल्थ सर्विस होती हैं। इसमें पिलो चुनने का भी ऑप्शन होता है। अच्छी क्वालिटी की कटलरी, बाथरूम सर्विस और फ्रेश फूलों की सजावट की जाती है।
5/5Image Source : Freepik
7 स्टार होटल में पांच सितारा होटल से और बेहतरीन सुविधाएं मिलती हैं। इन होट्स में हर फ्लोर पर अलग रिसेप्शन, हर सुइट में रेन शॉवर, जकूजी, रोल्स रॉयस कार की सुविधाएं, 24 घंटे बटलर सर्विस, अंडर सी फूड रेस्टोरेंट, हेलीपैड की सुविधा, निजी चेकइन, पर्सनल लक्जरी लिमोसिन सर्विज जैसी सुविधाएं मिलती हैं।