मुंहासे दूर करने का ये है असरदार उपाय, चेहरे पर लगाएं नीम की पत्तियों का स्क्रब
मुंहासे दूर करने का ये है असरदार उपाय, चेहरे पर लगाएं नीम की पत्तियों का स्क्रब
Neem Face Scrub: आयुर्वेद में नीम को त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद बताया गया है। नीम से पिंपल, इंफेक्शन और खुजली की समस्या दूर होती है। जिन लोगों को मुंहासे रहते हैं वो नीम की पत्तियों का स्क्रब बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।
Published : Jul 11, 2025 01:10 pm IST, Updated : Jul 11, 2025 01:11 pm IST
1/5Image Source : Freepik
नीम के पत्तों में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं जो मानसून में होने वाली स्किन प्रॉब्लम को कम करते हैं। पसीना, धूल और गंदगी से कई बार खुजली, जलन होने लगती है ऐसे में फेस पर नीम स्क्रब इस्तेमाल करें।
2/5Image Source : Freepik
ज्यादा ऑयली स्किन पर एक्ने और रैशेज होने लगते हैं। नीम का स्क्रब मुंहासों को दूर करने में असरदार साबित होता है। इससे त्वचा की जलन कम होती है। नीम स्क्रब मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को कम करता है।
3/5Image Source : Freepik
नीम के पत्तों में मेलेनिन उत्पादन को कंट्रोल करने वाले गुण भी मौजूद होते हैं। जिससे हाइपरपिग्मेंटेशन की समस्या दूर होती है। नीम स्क्रब लगाने से त्वचा का रंग साफ होता है और दाग-धब्बे दूर होते हैं।
4/5Image Source : Freepik
नीम में एंटीसेप्टिक और एंटी बैक्टिरियल गुण होने की वजह से स्किन पर होने वाली जलन को भी शांत करते हैं। नीम फेस पैक लगाने से स्किन हाइड्रेट रहती है और खुजली जलन कम होती है।
5/5Image Source : Freepik
नीम स्क्रब बनाने के लिए पत्तियों को धो लें और दरदरा पीस लें। आप चाहें तो नीम की पत्तियों में थोड़ा ओट्स और शहद भी मिला सकते हैं। इसे फेस पर लगाकर रखें और फिर हल्का स्क्रब करते हुए रगड़ लें। 10 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें।