1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. लाइफस्टाइल
  4. बालों पर मुल्तानी मिट्टी लगाने का सही तरीका

बालों पर मुल्तानी मिट्टी लगाने का सही तरीका

Written By: Vanshika Saxena
Published : Jul 19, 2025 09:59 pm IST,  Updated : Jul 19, 2025 09:59 pm IST
क्या आपको भी यही लगता है कि मुल्तानी मिट्टी को सिर्फ त्वचा के लिए यूज किया जाता है? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए। औषधीय गुणों से भरपूर मुल्तानी मिट्टी को हेयर केयर रूटीन का हिस्सा भी बनाया जा सकता है।
1/5 Image Source : SORA/AI
क्या आपको भी यही लगता है कि मुल्तानी मिट्टी को सिर्फ त्वचा के लिए यूज किया जाता है? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए। औषधीय गुणों से भरपूर मुल्तानी मिट्टी को हेयर केयर रूटीन का हिस्सा भी बनाया जा सकता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मुल्तानी मिट्टी में मैग्नीशियम, सिलिका और आयरन जैसे पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है, जो आपके बालों की सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है। सबसे पहले एक कटोरी में मुल्तानी मिट्टी पाउडर निकाल लीजिए।
2/5 Image Source : SORA/AI
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मुल्तानी मिट्टी में मैग्नीशियम, सिलिका और आयरन जैसे पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है, जो आपके बालों की सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है। सबसे पहले एक कटोरी में मुल्तानी मिट्टी पाउडर निकाल लीजिए।
अब आपको इसी कटोरी में गुलाब जल भी निकाल लेना है। इन दोनों नेचुरल चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लीजिए। आइए इस केमिकल फ्री हेयर पैक को लगाने के तरीके के बारे में भी जान लेते हैं। सबसे पहले अपने बालों को छोटे-छोटे हिस्सों में बांट लीजिए।
3/5 Image Source : SORA/AI
अब आपको इसी कटोरी में गुलाब जल भी निकाल लेना है। इन दोनों नेचुरल चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लीजिए। आइए इस केमिकल फ्री हेयर पैक को लगाने के तरीके के बारे में भी जान लेते हैं। सबसे पहले अपने बालों को छोटे-छोटे हिस्सों में बांट लीजिए।
अब एक-एक करके बालों के सभी हिस्सों पर मुल्तानी मिट्टी के इस पेस्ट को अप्लाई कर लीजिए। अगर आप चाहें तो इस हेयर पैक को अप्लाई करने के लिए ब्रश का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लगभग आधे घंटे तक इस हेयर पैक को लगाए रखिए।
4/5 Image Source : FREEPIK
अब एक-एक करके बालों के सभी हिस्सों पर मुल्तानी मिट्टी के इस पेस्ट को अप्लाई कर लीजिए। अगर आप चाहें तो इस हेयर पैक को अप्लाई करने के लिए ब्रश का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लगभग आधे घंटे तक इस हेयर पैक को लगाए रखिए।
गुनगुने पानी से हेयर वॉश करने के बाद आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा। इस हेयर पैक की मदद से आपके बालों को पोषण मिलता है और आपके बाल मजबूत बनते हैं। मुल्तानी मिट्टी आपके बालों को सिल्की और शाइनी बनाने में भी कारगर साबित हो सकती है।
5/5 Image Source : FREEPIK

Advertisement