1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. लाइफस्टाइल
  4. रात में सोने से पहले त्वचा पर क्या लगाना चाहिए?

रात में सोने से पहले त्वचा पर क्या लगाना चाहिए?

Written By: Vanshika Saxena
Published : Aug 07, 2025 10:54 pm IST,  Updated : Aug 07, 2025 10:54 pm IST
क्या आपको भी यही लगता है कि सिर्फ सुबह घर से बाहर निकलने से पहले स्किन की देखभाल करनी चाहिए? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए। रात में सोने से पहले भी त्वचा की देखभाल करना बेहद जरूरी होता है।
1/5 Image Source : FREEPIK
क्या आपको भी यही लगता है कि सिर्फ सुबह घर से बाहर निकलने से पहले स्किन की देखभाल करनी चाहिए? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए। रात में सोने से पहले भी त्वचा की देखभाल करना बेहद जरूरी होता है।
अगर आप अपनी स्किन को फ्लॉलेस बनाना चाहते हैं, तो आपको रात में सोने से पहले औषधीय गुणों से भरपूर इस एक चीज को जरूर इस्तेमाल करना चाहिए। हम एलोवेरा जेल की बात कर रहे हैं। दादी-नानी के जमाने से एलोवेरा जेल को त्वचा के लिए वरदान माना जाता रहा है।
2/5 Image Source : FREEPIK
अगर आप अपनी स्किन को फ्लॉलेस बनाना चाहते हैं, तो आपको रात में सोने से पहले औषधीय गुणों से भरपूर इस एक चीज को जरूर इस्तेमाल करना चाहिए। हम एलोवेरा जेल की बात कर रहे हैं। दादी-नानी के जमाने से एलोवेरा जेल को त्वचा के लिए वरदान माना जाता रहा है।
हर रोज रात में सोने से पहले अपना फेस वॉश कीजिए और फिर अच्छी तरह से एलोवेरा जेल अप्लाई कर लीजिए। लगभग 20 मिनट के बाद आप ठंडे पानी से अपना चेहरा धो सकते हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए ताजे एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कीजिए।
3/5 Image Source : FREEPIK
हर रोज रात में सोने से पहले अपना फेस वॉश कीजिए और फिर अच्छी तरह से एलोवेरा जेल अप्लाई कर लीजिए। लगभग 20 मिनट के बाद आप ठंडे पानी से अपना चेहरा धो सकते हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए ताजे एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कीजिए।
अगर आपकी स्किन अक्सर ड्राई रहती है, तो आपको रात भर के लिए एलोवेरा जेल को लगाए रखना है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एलोवेरा जेल में पाए जाने वाले तत्व आपकी त्वचा के रूखेपन को दूर कर उसे मुलायम बनाने में कारगर साबित हो सकते हैं।
4/5 Image Source : FREEPIK
अगर आपकी स्किन अक्सर ड्राई रहती है, तो आपको रात भर के लिए एलोवेरा जेल को लगाए रखना है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एलोवेरा जेल में पाए जाने वाले तत्व आपकी त्वचा के रूखेपन को दूर कर उसे मुलायम बनाने में कारगर साबित हो सकते हैं।
क्या आप एक्ने की समस्या से परेशान हो चुके हैं? अगर हां, तो अपने नाइट स्किन केयर रूटीन में एलोवेरा जेल को शामिल कर लीजिए। एलोवेरा जेल एक्ने के साथ-साथ सनबर्न की समस्या को दूर करने में भी मददगार साबित हो सकता है।
5/5 Image Source : FREEPIK

Advertisement