40 साल के बाद जवान और खूबसूरत बने रहने के लिए क्या खाना चाहिए?
40 साल के बाद जवान और खूबसूरत बने रहने के लिए क्या खाना चाहिए?
Anti Aging Food After 40 Years: चालीस उम्र का वो पड़ाव है जहां त्वचा, बाल और शरीर पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है। एजिंग को कम करने और बीमारियों से बचे रहने के लिए डाइट में कुछ खास चीजें शामिल करें। इन चीजों को खाने से आप 50 में भी जवान बने रहेंगे।
Published : Nov 20, 2025 10:33 am IST, Updated : Nov 20, 2025 10:33 am IST
1/5Image Source : Freepik
बढ़ती उम्र में महिलाओं की त्वचा पतली और झुर्रियां आने लगती हैं। इसका एक बड़ा कारण कोलेजन की कमी है। कोलेजन नेचुरली कम होने लगता है। अगर आपको जवान और खूबसूरत रहना है तो कोलेजन बढ़ाने वाले विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर फूड जैसे बैरीज, ग्रीन टी,पालक, एवोकाडो, शकरकंद, टमाटर, ड्राई फ्रूट्स और डार्क चॉकलेट खाएं।
2/5Image Source : Freepik
अपनी डाइट में अलग-अलग रंगों की सब्जियां शामिल करें। जिसमें गहरे हरे, लाल और नारंगी, बीन्स और मटर, स्टार्चवाली चीजें और बिना स्टार्ज वाली सब्जियां शामिल करें।
3/5Image Source : Freepik
इसी तरह आपको खाने में ज्यादा से ज्यादा फल शामिल करने चाहिए। विटामिन सी से भरपूर फल आपकी एजिंग को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही डाइट में आधा हिस्सा साबुत अनाज का होना चाहिए।
4/5Image Source : Freepik
फैट फ्री चीजें खाएं। आप लो फैट वाले डेयरी उत्पादों का सेवन कर सकते हैं। जिसमें दूध, दही, पनीर या फोर्टिफाइड सोया प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें। इससे शरीर को पोषण मिलेगा।
5/5Image Source : Freepik
खाने से मीठा खासतौर से आर्टिफिशियल शुगर एकदम आउट कर दें। इसकी जगह हर मील में प्रोटीन जरूर शामिल करें। हेल्दी प्रोटीन में कम फैट वाला फूड जैसे चिकन, सी फूड, अंडा, बीन्स, मटर, मेवे, बीज और सोया खाएं।