How to get rid of acne: एक्ने की वजह से चेहरे की खूबसूरती और लोगों का कॉन्फिडेंस बुरी तरह से प्रभावित हो सकता है। आइए एक्ने से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय के बारे में जानते हैं।
Published : Mar 07, 2026 11:39 am IST, Updated : Mar 07, 2026 11:39 am IST
1/5Image Source : FREEPIK
चेहरे पर एक्ने निकल आएं, तो आप नेचुरली इस स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम को कैसे अलविदा कह सकते हैं? घर बैठे-बैठे एक्ने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको 2 स्पून औषधीय गुणों से भरपूर शहद और एक स्पून पोषक तत्वों से भरपूर दालचीनी की जरूरत पड़ेगी।
2/5Image Source : FREEPIK
सबसे पहले एक कटोरी में शहद निकाल लीजिए। अब इसी कटोरी में दालचीनी पाउडर भी निकाल लीजिए। दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लीजिए। आइए इस पेस्ट को स्किन केयर रूटीन में शामिल करने के तरीके के बारे में भी जान लेते हैं।
3/5Image Source : FREEPIK
चेहरे को अच्छी तरह से साफ करके इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अप्लाई कर लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए 10 से 15 मिनट तक इस पेस्ट को अपनी त्वचा पर लगाए रखिए। एक हफ्ते में 1-2 बार इस पेस्ट को यूज किया जा सकता है।
4/5Image Source : FREEPIK
फेस वॉश करने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल कीजिए। एक्ने यानी मुंहासों को हटाने के लिए इस फेस पैक को स्किन केयर रूटीन में शामिल किया जा सकता है। इस फेस पैक में मौजूद तत्व सूजन कम करने और बैक्टीरिया से लड़ने में मददगार साबित हो सकते हैं।
5/5Image Source : FREEPIK
क्या आपकी त्वचा ऑयली है? अगर हां, तो आपको बता दें कि शहद और दालचीनी से बने इस फेस पैक की मदद से ऑयली स्किन से भी छुटकारा मिल सकता है। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।