सर्दियों में रोज रात में सोने से पहले चेहरे पर लगाएं, रूखी त्वचा से मिलेगा छुटकारा
सर्दियों में रोज रात में सोने से पहले चेहरे पर लगाएं, रूखी त्वचा से मिलेगा छुटकारा
Remedies For Dry Skin In Winter: सर्दियों में स्किन काफी रूखी और बेजान हो जाती है। जिन लोगों को ड्राईनेस की समस्या रहती है उनकी परेशानी ठंड आते ही और बढ़ जाती है। जानिए सर्दियों में रात में सोने से पहले क्या लगाएं, जिससे त्वचा मुलायम बनी रहे।
Published : Nov 18, 2025 01:11 pm IST, Updated : Nov 18, 2025 01:11 pm IST
1/5Image Source : Freepik
सर्दियों में ठंडी हवाएं चलने लगती हैं जिससे त्वचा की नमी कम होने लगती है। विंटर में अक्सर लोग ड्राई स्किन की समस्या से परेशान रहते हैं। चेहरे पर खिंचाव महसूस होता है। रूखी, बेजान और फटी-फटी सी महसूस होने लगती है। इसके लिए कुछ आयुर्वेदिक उपाय कर त्वचा को मक्खन सा मुलायम बना सकते हैं।
2/5Image Source : Freepik
बादाम का तेल और शहद दोनों को बराबर मात्रा में मिलाकर फेस पर हल्के हाथों से मालिश करें। करीब 10 मिनट के लिए इसे ऐसे ही लगाए रखें और फिर गीले तौलिए से पोंछ लें। आप चाहें तो फेस वॉश भी कर सकते हैं। इससे रूखी त्वचा में निखार आ जाएगा।
3/5Image Source : Freepik
रूखी त्वचा की समस्या से परेशान हैं तो शहद का इस्तेमाल शुरू कर दें। सर्दियों में रोजाना शहद लगाने से त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है। शहद को 10 मिनट मलने का बाद पानी से चेहरा धो लें।
4/5Image Source : Freepik
रूखी त्वचा के लिए 1 चम्मच तिल के तेल में थोड़ी मलाई मिलाकर फेस पर लगाएं। इससे आपके चेहरे का रूखापन धीरे-धीरे कम होने लगेगा और सर्दियों में त्वचा भी मुलायम रहेगी।
5/5Image Source : Freepik
रूखी त्वचा के लिए ऑलिव ऑयल को भी अच्छा माना जाता है। इसके लिए दूध में कुछ बूंदें जैतून के तेल की मिला लें। अब दोनों को मिक्स करके कॉटन की मदद से चेहरे पर लगाएं। ऐसा रोज करने से चेहरा एकदम मुलायम हो जाएगा।