1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. लाइफस्टाइल
  4. हेयर फॉल की समस्या को कंट्रोल करने के लिए बालों पर क्या लगाएं?

हेयर फॉल की समस्या को कंट्रोल करने के लिए बालों पर क्या लगाएं?

Written By: Vanshika Saxena
Published : Jul 05, 2025 09:02 pm IST,  Updated : Jul 05, 2025 09:02 pm IST
कम उम्र में ही लोगों को हेयर फॉल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। अगर समय रहते झड़ते बालों का ट्रीटमेंट शुरू न किया जाए, तो आप गंजेपन का शिकार भी बन सकते हैं। आइए हेयर फॉल से छुटकारा पाने के लिए हेयर पैक बनाना सीखते हैं।
1/5 Image Source : INDIA TV
कम उम्र में ही लोगों को हेयर फॉल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। अगर समय रहते झड़ते बालों का ट्रीटमेंट शुरू न किया जाए, तो आप गंजेपन का शिकार भी बन सकते हैं। आइए हेयर फॉल से छुटकारा पाने के लिए हेयर पैक बनाना सीखते हैं।
हेयर पैक बनाने के लिए दो स्पून मेथी दाने को रात भर पानी में भिगोकर रखें और फिर अगली सुबह भीगे हुए मेथी दाने को पीसकर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें। अब एक कटोरी में मेथी दाने का पेस्ट और तीन स्पून ताजा दही निकाल लीजिए।
2/5 Image Source : AI GENERATED
हेयर पैक बनाने के लिए दो स्पून मेथी दाने को रात भर पानी में भिगोकर रखें और फिर अगली सुबह भीगे हुए मेथी दाने को पीसकर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें। अब एक कटोरी में मेथी दाने का पेस्ट और तीन स्पून ताजा दही निकाल लीजिए।
आपको मेथी दाने के पेस्ट और दही को अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है। आप इस पेस्ट को हेयर पैक की तरह यूज कर सकते हैं। हेयर फॉल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको इस स्मूद पेस्ट को अपनी स्कैल्प पर और अपने बालों पर अच्छी तरह से अप्लाई करना है।
3/5 Image Source : FREEPIK
आपको मेथी दाने के पेस्ट और दही को अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है। आप इस पेस्ट को हेयर पैक की तरह यूज कर सकते हैं। हेयर फॉल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको इस स्मूद पेस्ट को अपनी स्कैल्प पर और अपने बालों पर अच्छी तरह से अप्लाई करना है।
बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लगभग आधे घंटे तक इस हेयर पैक को लगाए रखें। 30 मिनट के बाद आप हेयर वॉश कर सकते हैं। मेथी दाने और दही में पाए जाने वाले तमाम औषधीय गुण आपके बालों को मजबूत बनाने में कारगर साबित हो सकते हैं।
4/5 Image Source : FREEPIK
बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लगभग आधे घंटे तक इस हेयर पैक को लगाए रखें। 30 मिनट के बाद आप हेयर वॉश कर सकते हैं। मेथी दाने और दही में पाए जाने वाले तमाम औषधीय गुण आपके बालों को मजबूत बनाने में कारगर साबित हो सकते हैं।
इस हेयर पैक को अप्लाई करने से न केवल आपको हेयर फॉल की समस्या से छुटकारा मिलेगा बल्कि आप डैंड्रफ की समस्या को भी अलविदा कह पाएंगे। इसके अलावा इस हेयर पैक में मौजूद तत्व हेयर ग्रोथ को बढ़ावा देने में भी कारगर साबित हो सकते हैं।
5/5 Image Source : FREEPIK

Advertisement