Published : Mar 03, 2026 11:28 am IST, Updated : Mar 03, 2026 11:28 am IST
1/5Image Source : Maa, yeh kaise karun?/YT
जब भी पार्लर में जाकर ब्लैकहेड्स हटाने के लिए कहा जाता है, तब ब्लैकहेड्स रिमूवर की मदद से इन्हें हटाया जाता है। अक्सर लोगों को ब्लैकहेड्स हटाने के लिए यूज होने वाला ये प्रोसीजर काफी ज्यादा पेनफुल लगता है। आइए ब्लैकहेड्स हटाने के नेचुरल तरीके के बारे में भी जानते हैं।
2/5Image Source : FREEPIK
सबसे पहले एक कटोरी में एक स्पून शहद और कुछ नींबू के रस की बूंदें निकाल लीजिए। आपको इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है। आपको इस पेस्ट को ब्लैकहेड्स वाले एरिया पर अप्लाई कर लेना है। लगभग 15 मिनट तक इस पेस्ट को लगाए रखिए।
3/5Image Source : FREEPIK
15 मिनट के बाद आप फेस वॉश कर सकते हैं। शहद और नींबू का पेस्ट न केवल त्वचा पर मौजूद गंदगी को हटाने में कारगर साबित हो सकता है बल्कि त्वचा को कीटाणुरहित करने में भी मददगार साबित हो सकता है। इसके अलावा ब्लैकहेड्स हटाने के लिए बेकिंग सोडा और पानी का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।
4/5Image Source : FREEPIK
एक कटोरी में एक स्पून बेकिंग सोडा और थोड़ा सा पानी मिलाएं। अब इस गाढ़े पेस्ट को नाक या फिर ब्लैकहेड्स वाले हिस्से पर अप्लाई कर लीजिए। लगभग 2-3 मिनट तक प्रभावित हिस्से पर हल्के हाथों से मसाज करें। आखिर में गुनगुने पानी से ब्लैकहेड्स वाले एरिया को धो लें।
5/5Image Source : FREEPIK
बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको एक हफ्ते में 1-2 बार ही इस घरेलू उपाय को यूज करना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ज्यादा बार त्वचा पर इस पेस्ट को लगाने से आपकी त्वचा पर पॉजिटिव की जगह नेगेटिव असर भी पड़ सकता है।