Hartalika Teej Ka Shubh Rang: पति की लंबी आयु के लिए महिलाएं हरतालिका तीज का व्रत करती हैं। इस दिन शिव-पार्वती की पूजा होती है। महिलाएं सोलह श्रृंगार करके सजती हैं। जानिए हरतालिका तीज में कौन से रंग की साड़ी पहननी चाहिए।
Published : Aug 22, 2025 11:11 am IST, Updated : Aug 26, 2025 12:42 pm IST
1/5Image Source : Instagram
यूपी और बिहार में हरतालिका तीज का व्रत बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए तीज का व्रत करती हैं। ये व्रत करवाचौथ के व्रत से भी कठिन होता है। इस व्रत में महिलाएं सज संवरकर पूजा अर्चना करती हैं।
2/5Image Source : Insta/@yamigautam
हरतालिका तीज के व्रत में सोलह श्रृंगार किए जाते हैं। इस व्रत वाले दिन महिलाएं नई साड़ी पहनती हैं। आप हरी, लाल, पीली या गुलाबी रंग की साड़ी पहन सकती है। ये रंग सुहाग के प्रतीक माने जाते हैं।
3/5Image Source : Insta/@nayanthara
लाल रंग बहुत शुभ होता है। लाल रंग प्यार और शक्ति का रूप माना जाता है। हरतालिका तीज पर महिलाएं लाल रंग की साड़ी पहनती हैं तो ये शुभ होता है। आप पूरे मेकअप के साथ रेड साड़ी पहन सकती हैं।
4/5Image Source : Insta/@indiaforumsstyle
हरतालिका तीज में कुछ अलग दिखना है तो हरे रंग की साड़ी पहन सकती हैं। हरा रंग प्रकृति का प्रतीक माना जाता है। आप जब लाल बिंदी, सिंदूर और मेहंदी के साथ हरी साड़ी पहनेंगी तो आपसे नजर नहीं हटेगी।
5/5Image Source : Insta/@theshilpas
इसके अलावा आप पीले रंग की साड़ी पहन सकती हैं। पीला रंग भी पूजा, उपवास में अच्छा लगता है। गुलाबी रंग की साड़ी, मरून रंग भी पूजा पाठ में शुभ माना जाता है। आप इनमें से कोई भी रंग पहन सकती हैं।