आपकी ये एक आदत, बन सकती है बाल झड़ने का मुख्य कारण
आपकी ये एक आदत, बन सकती है बाल झड़ने का मुख्य कारण
Habit Causing Hair Fall: क्या आप जानते हैं कि आपकी किस एक आदत की वजह से आपकी हेयर हेल्थ डैमेज हो सकती है और आपको बाल झड़ने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है?
Published : Oct 11, 2025 10:49 pm IST, Updated : Oct 11, 2025 10:49 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
खराब लाइफस्टाइल, अनहेल्दी डाइट प्लान, स्ट्रेस जैसे तमाम फैक्टर्स हेयर फॉल का कारण बन सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बालों पर तेल न लगाने की आदत भी आपके बालों की सेहत को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है?
2/5Image Source : FREEPIK
दादी-नानी के जमाने से बालों पर तेल लगाने की सलाह दी जाती रही है। लेकिन अक्सर लोग आलस के चक्कर में या फिर जल्दबाजी के कारण बिना ऑइल लगाए ही हेयर वॉश कर लेते हैं। आपको बता दें कि इस एक आदत की वजह से आपके बाल झड़ सकते हैं।
3/5Image Source : FREEPIK
तेल न लगाने के कारण बालों में मौजूद नमी खोने लगती है। बाल धीरे-धीरे रूखे और फ्रिजी होने लगते हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक तेल न लगाने की आदत, बालों को बेजान और कमजोर बना सकती है और फिर बाल टूटने की समस्या पैदा हो सकती है।
4/5Image Source : FREEPIK
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जो लोग बालों पर तेल नहीं लगाते हैं, उन्हें हेयर फॉल के साथ-साथ दोमुंहे बाल और डैंड्रफ जैसी हेयर रिलेटेड प्रॉब्लम्स का सामना भी करना पड़ सकता है। इसलिए आपको हेयर वॉश से पहले अपने बालों पर तेल जरूर लगाना चाहिए।
5/5Image Source : FREEPIK
बाल धोने से कम से कम 2-4 घंटे पहले तेल लगाएं। तेल लगाने से न केवल आपके बालों की जड़ों को पोषण मिलता है बल्कि बालों का विकास भी तेजी से हो पाता है। अगर आप अपनी हेयर हेल्थ को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं, तो हफ्ते में 1-2 बार बालों में तेल जरूर लगाएं।