Published : Apr 01, 2026 08:35 am IST, Updated : Apr 01, 2026 08:35 am IST
1/4Image Source : unsplash
अगर आप बिना ज्यादा खर्च के अपने घर में पौधे उगाना चाहते हैं, तो स्टेम कटिंग सबसे आसान और असरदार तरीका है। बता दें, स्टेम कटिंग का मतलब होता है तने से पौधा उगाना। इसमें पौधे की एक हेल्दी डंडी से नया पौधा तैयार किया जाता है। चलिए जानते हैं स्टेम कटिंग से आप कौन से पौधे लगा सकते हैं और देखभाल का सही तरीका क्या है?
2/4Image Source : unsplash
फूल वाले पौधे: स्टेम कटिंग से आप फूल वाले पौधे जैसे- गुलाब, गुड़हल, मोगरा, डहलिया, हाइड्रेंजिया, बोगनविलिया, चमेली को आसानी से अपने घर में उगा सकते है।
3/4Image Source : unsplash
इनडोर और बेल वाले पौधे: फूल वाले पौधों के अलावा आप स्टेम कटिंग से मनी प्लांट, फिलोडेंड्रोन, इंग्लिश आइवी, मॉन्स्टेरा, स्नेक प्लांट, एग्लोनीमा और टर्टल वाइन जैसे पौधों को उगाया जा सकता है।
4/4Image Source : unsplash
4-6 इंच लंबी ऐसी टहनी काटें जिसमें नई पत्तियां या गांठ हों। नीचे की पत्तियों को हटा दें और टहनी के निचले हिस्से को 45-डिग्री के कोण पर काटें। कटिंग को पानी में या नम मिट्टी में लगाएं और छायादार स्थान पर रखें। मिट्टी को नम रखें लेकिन बहुत अधिक पानी न दें। 10–20 दिनों में जड़ें बनने लगती हैं।3–4 हफ्तों में नया पौधा तैयार हो जाता है