Published : Mar 07, 2025 12:11 pm IST, Updated : Mar 07, 2025 12:32 pm IST
1/5Image Source : Freepik
क्या आपको भी यही लगता है कि किचन में रखे सभी मसाले सिर्फ खाने-पीने की चीजों के स्वाद को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर करने की कोशिश करनी चाहिए।
2/5Image Source : Freepik
किचन में रखी दालचीनी आपकी त्वचा की सेहत पर पॉजिटिव असर डाल सकती है। इसे त्वचा के लिए इस्तेमाल करना बेहद आसान है। आइए किचन में रखे इस मसाले को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करने के सही तरीके के बारे में जानते हैं।
3/5Image Source : Freepik
सबसे पहले एक कटोरी में दो स्पून दालचीनी पाउडर निकाल लीजिए। अब इसी कटोरी में नींबू का रस डालकर इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए। अब आप इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अप्लाई कर सकते हैं।
4/5Image Source : Freepik
फेस वॉश करने के बाद आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा। दालचीनी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। त्वचा के खोए हुए निखार को वापस पाने के लिए आप दालचीनी और नींबू के रस से बने इस पेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
5/5Image Source : Freepik
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दालचीनी में पाए जाने वाले तमाम औषधीय गुण आपकी त्वचा के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।