What causes dark lips: क्या आपके होंठों का रंग भी काला पड़ने लगा है? अगर हां, तो हो सकता है कि आपके शरीर में इस जरूरी पोषक तत्व की कमी पैदा हो गई हो...
Published : Jan 21, 2026 09:09 pm IST, Updated : Jan 21, 2026 09:09 pm IST
1/5Image Source : Shruti Arjun Anand/YT
क्या आपको भी यही लगता है कि सिर्फ सिगरेट पीने के कारण होंठों का रंग काला पड़ने लगता है? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए। आपको बता दें कि एक जरूरी विटामिन की कमी भी होंठों के कालेपन का कारण बन सकती है।
2/5Image Source : FREEPIK
क्या आप जानते हैं कि विटामिन बी12 और होंठों का काला पड़ना, ये दोनों चीजें आपस में किस तरह से कनेक्टेड हैं? दरअसल, विटामिन बी12 की कमी से त्वचा का रंग गहरा हो सकता है। इस विटामिन की कमी से त्वचा में मेलेनिन का प्रोडक्शन बढ़ जाता है और होंठों पर काले धब्बे बन सकते हैं।
3/5Image Source : FREEPIK
त्वचा का रंग गहरा होना, इस कंडीशन को हाइपरपिग्मेंटेशन कहा जाता है। अगर इस विटामिन की कमी के कारण आपके होंठों का रंग काला पड़ रहा है, तो आपको जल्द से जल्द शरीर में पैदा हुई विटामिन बी12 की कमी को दूर करने की कोशिश में जुट जाना चाहिए।
4/5Image Source : FREEPIK
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक विटामिन बी12 की कमी से छुटकारा पाने के लिए डाइट प्लान में विटामिन बी12 से भरपूर खाने-पीने की चीजों को शामिल करना चाहिए। दूध, दही, पनीर, अंडा और अंकुरित दालों को सही मात्रा में और सही तरीके से कंज्यूम करना शुरू कर दीजिए।
5/5Image Source : FREEPIK
होंठों के कालेपन से छुटकारा पाने के लिए और इस जरूरी विटामिन की कमी को दूर करने के लिए डॉक्टर की सलाह लेकर विटामिन बी12 सप्लीमेंट्स की मदद भी ली जा सकती है। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।