1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. लाइफस्टाइल
  4. उंगलियों के जोड़ों पर दिख रहा है कालापन? डॉक्टर से जानें कारण और कैसे करें कम

उंगलियों के जोड़ों पर दिख रहा है कालापन? डॉक्टर से जानें कारण और कैसे करें कम

हाथों की उंगलियां शरीर के बाकी हिस्सों की तुलना में ज़्यादा काली दिख रही यहीं तो चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं ऐसा क्यों होता है और इसे कम कैसे करें?

Written By: Poonam Yadav
Published : Sep 17, 2026 09:56 pm IST,  Updated : Sep 17, 2026 10:03 pm IST
कभी-कभी हाथों की उंगलियां शरीर के बाकी हिस्सों की तुलना में ज़्यादा काले दिखने लगती हैं। स्किन टोन में थोड़ा अंतर होना सामान्य है। लेकिन अगर उंगलियों के जोड़ों का रंग बाकी त्वचा की तुलना में ज़्यादा गहरा है तो इसके पीछे कुछ कारण हो सकते हैं। डॉक्टर आंचल पंथ बता रही हैं ऐसा किन कारणों से होता है और इसे कम करने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
1/5 Image Source : UNSPLASH

डॉक्टर आंचल कहती हैं कि उंगलियों के जोड़ों का रंग डार्क होने के पीछे कई वजह हो सकते हैं. लंबे समय तक धूप में रहने, पानी में ज़्यादा देर तक काम करने, एक्जिमा या सोरायसिस जैसी त्वचा संबंधी समस्याओं और विटामिन B12 की कमी से उंगलियों के जोड़ काले हो सकते हैं
2/5 Image Source : MAGNIFIC
डॉक्टर आंचल कहती हैं कि उंगलियों के जोड़ों का रंग डार्क होने के पीछे कई वजह हो सकते हैं. लंबे समय तक धूप में रहने, पानी में ज़्यादा देर तक काम करने, एक्जिमा या सोरायसिस जैसी त्वचा संबंधी समस्याओं और विटामिन B12 की कमी से उंगलियों के जोड़ काले हो सकते हैं
अपने हाथों की उंगलियों को डार्कनेस से बचाने के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल ज़रूर करें। अगर आप बाहर हैं, तो हर 2 घंटे में दोबारा सनस्क्रीन लगाएं। आप कोई भी ऐसी सनस्क्रीन इस्तेमाल कर सकते हैं जो आपको बहुत गाढ़ी हो।
3/5 Image Source : UNSPLASH
अपने हाथों की उंगलियों को डार्कनेस से बचाने के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल ज़रूर करें। अगर आप बाहर हैं, तो हर 2 घंटे में दोबारा सनस्क्रीन लगाएं। आप कोई भी ऐसी सनस्क्रीन इस्तेमाल कर सकते हैं जो आपको बहुत गाढ़ी हो।
मॉइस्चराइज़र का इस्तेमला भी बेहद ज़रूरी है। अपने हाथों के लिए आप थोड़े गाढ़े मॉइस्चराइज़र का इस्तेमाल करें ताकि वह स्किन पर ज़्यादा देर तक रहे। शिया बटर, कोको बटर, सेरामाइड, लिक्विड पैराफिन, लैक्टिक एसिड, ग्लिसरीन जैसे इंग्रीडिएंट्स देखें जो रूखी स्किन पर अच्छा काम करते हैं।
4/5 Image Source : UNSPLASH

हफ़्ते में एक बार ऐसी क्रीम इस्तेमाल करें जोएक्सफोलिएशन का काम करे। ध्यान रखें कि एक्सफोलिएशन के बाद 2-3 दिनों तक ज़्यादा धूप में न निकलें। अगर आपको एक्जिमा या सोरायसिस है, तो एक्सफोलिएट न करें क्योंकि इससे हालत बिगड़ सकती है।
5/5 Image Source : UNSPLASH

Advertisement