1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. ‘मोदी साहब आए थे…’, झाड़ग्राम के दुकानदार ने यादें ताजा की, PM के जन्मदिन पर बांटी ‘एक्स्ट्रा’ झालमुड़ी

‘मोदी साहब आए थे…’, झाड़ग्राम के दुकानदार ने यादें ताजा की, PM के जन्मदिन पर बांटी ‘एक्स्ट्रा’ झालमुड़ी

 Written By: Khushbu Rawal
 Published : Sep 17, 2026 08:39 pm IST,  Updated : Sep 17, 2026 09:12 pm IST

पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में 'झालमुरी' बेचने वाले विक्रम कुमार साहू ने आज प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया। अप्रैल में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी उनकी सड़क किनारे लगी दुकान पर रुके थे और चाव से विक्रम के हाथ की बनी झालमुड़ी खाई थी।

झाड़ग्राम के विक्रेता...- India TV Hindi
झाड़ग्राम के विक्रेता ने ग्राहकों को रोज से ज्यादा झालमुड़ी परोसी (प्रतीकात्मक तस्वीर) Image Source : PTI (FILE PHOTO)

पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में सड़क किनारे झालमुड़ी बेचने वाले विक्रम कुमार साहू इस साल अप्रैल में उस समय राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में छा गए था जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान अचानक उनकी दुकान पर रुके और झालमुड़ी का लुत्फ उठाया। विक्रम ने आज पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर ‍उस यादगार पल की यादें ताजा कीं।

'मेरे लिए कभी न भूलने वाला लम्हा'

विक्रम साहू ने 'चव्हाण लाल स्पेशल झालमुरी स्टॉल' पर पीएम मोदी के साथ मुलाकात की तस्वीरें लगाईं, सोशल मीडिया पर उस पल के वीडियो शेयर किए और ग्राहकों को रोजाना के मुकाबले उसी कीमत पर ज्यादा झालमुड़ी परोसी। विक्रम ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी मेरी दुकान पर आए थे और झालमुड़ी खाई थी। वह पल मेरे लिए कभी न भूलने वाला लम्हा है। मैं उनका जन्मदिन यहीं मनाना चाहता था और उस पल को फिर से याद करना चाहता था।" उसने प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना की।

पीएम मोदी को अपने हाथ की बनी झालमुड़ी खिलाकर चर्चा में आए विक्रम साहू।
Image Source : REPORTER INPUTपीएम मोदी को अपने हाथ की बनी झालमुड़ी खिलाकर चर्चा में आए विक्रम साहू।

झाड़ग्राम का झालमुड़ी स्टॉल बना यादों का अड्डा

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान जब पीएम मोदी एक साधारण-सी झालमुड़ी की दुकान पर रुके, तो वह महज कुछ मिनटों का ठहराव नहीं था बल्कि इसे एक मजबूत संदेश के तौर पर देखा गया। बंगाल की अस्मिता, स्वाभिमान और स्थानीय हुनर का प्रतीक बन गई। इसके बाद बीजेपी के कार्यक्रमों में भी झालमुड़ी एक लोकप्रिय चीज के तौर पर दिखाई देने लगी, जिससे मुरमुरे, मसालों, प्याज और मिर्च के इस साधारण से मिश्रण को चुनावी मौसम में स्नैक के तौर पर नई पहचान मिली।

अब पांच महीने बाद, वही झालमुड़ी स्टॉल 'मोदी मोमेंट्स' को दोहरा रहा है। पीएम मोदी के जन्मदिन पर, साहू ने कोई बड़ा कार्यक्रम आयोजित नहीं किया। लेकिन उन्होंने उस याद को ताजा किया जिसने उनकी दुकान को मशहूर बनाया था। उन्होंने ग्राहकों को ज्यादा झालमुड़ी परोसी और एक बार फिर तस्वीरें शेयर कीं।

PM मोदी को झालमुड़ी खिलाकर फेमस हुए थे विक्रम साहू

दरअसल, चुनाव प्रचार के दौरान झाड़ग्राम, पुरुलिया, बिष्णुपुर और मेदिनीपुर में रैलियों को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी झाड़ग्राम की एक छोटी सी दुकान पर रुके, वे अचानक सड़क किनारे झालमुड़ी बेचने वाले विक्रम साहू की दुकान पर गए थे। पीएम मोदी ने न सिर्फ बेहद चाव से विक्रम के हाथ की बनी झालमुड़ी खाई, बल्कि उनके काम और परिवार के बारे में बड़े प्यार से बातचीत भी की थी। इस घटना के बाद विक्रम साहू की पीएम मोदी के साथ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे।

(इनपुट- PTI)

यह भी पढ़ें-

12 साल में PM नरेंद्र मोदी के 12 ऐसे बड़े फैसले, जिन्होंने बदल दी भारत की तस्वीर

'बार-बार दिन ये आए ... जियो हजारों साल', तेलंगाना में शिवराज चौहान ने गाना गाकर PM मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।