Published : Jan 25, 2025 09:05 pm IST, Updated : Jan 25, 2025 09:05 pm IST
1/5Image Source : Freepik
क्या आपको भी पूरे दिन नींद आती रहती है या फिर दिन भर कमजोरी और थकान महसूस होती रहती है? अगर इस सवाल का जवाब हां है, तो हो सकता है कि आपके शरीर में कुछ जरूरी विटामिन्स की कमी पैदा हो गई हो।
2/5Image Source : Freepik
हर समय नींद आना, इस तरह का लक्षण विटामिन डी की कमी की तरफ इशारा कर सकता है। विटामिन डी की कमी की वजह से एनर्जी की कमी महसूस होना, नींद आते रहना, थकान-कमजोरी महसूस होना, जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं।
3/5Image Source : Freepik
इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको विटामिन डी से भरपूर खाने-पीने की चीजों को अपने डाइट प्लान का हिस्सा बना लेना चाहिए। विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए आप मछली, दूध या फिर अंडे का सेवन कर सकते हैं।
4/5Image Source : Freepik
विटामिन डी के अलावा विटामिन बी12 की कमी की वजह से भी आपको दिन भर नींद आती रहेगी। विटामिन बी12 की कमी थकान और नींद न आने का मुख्य कारण बन सकती है। समय रहते इस विटामिन की कमी को दूर करना बेहद जरूरी है।
5/5Image Source : Freepik
आपको बता दें कि ब्लूबेरी, पालक और चुकंदर जैसी खाने की चीजों में विटामिन बी12 की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।