Vitamin In Plum: इन दिनों प्लम का सीजन है। प्लम को हिंदी में आलू बुखारा कहते हैं, जो सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद फल माना जाता है। प्लम में विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
Published : Jun 18, 2026 12:39 pm IST, Updated : Jun 18, 2026 12:39 pm IST
1/5Image Source : Magnific
गर्मियों और बारिश के शुरुआती दिनों में प्लम आसानी से मिल जाता है। ताजा मीठे रसीले प्लम खाने में बहुत टेस्टी लगते हैं। ये फल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। रोजाना प्लम खाने से शरीर को भरपूर पोषक तत्व मिलते हैं।
2/5Image Source : Magnific
प्लम यानि आलू बुखारा को विटामिन सी का अच्छा सोर्स माना जाता है। इसमें करीब 9.5 मिलीग्राम विटामिन सी पाया जाता है। इसके अलावा प्लम में मुख्य रूप से विटामिन विटामिन ए और विटामिन के पाया जाता है।
3/5Image Source : Magnific
करीब 100 ग्राम प्लम में 157 मिलीग्राम पोटेशियम, 16 मिलीग्राम फॉस्फोरस होता है। इसके अलावा कुछ मात्रा में विटामिन ई, विटामिन बी6 भी पाया जाता है। स्वाद में खट्टा मीठा प्लम एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है
4/5Image Source : Magnific
आलूबुखारा में विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट के अलावा फाइबर और खनिज पाए जाते हैं, जो कई पुरानी बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद कर सकते हैं। इससे पाचन मजबूत होता है और शुगर की बीमारी का खतरा कम होता है।
5/5Image Source : Magnific
आलूबुखारा को ताज़ा या सूखा दोनों तरह से खा सकते हैं। सूखा आलूबुखारा कब्ज और ऑस्टियोपोरोसिस सहित कई स्वास्थ्य समस्याओं में सुधार के लिए अच्छा माना जाता है।