Published : Apr 04, 2025 08:42 pm IST, Updated : Apr 04, 2025 08:42 pm IST
1/5Image Source : Freepik
क्या आप जानते हैं कि खीरे में पाए जाने वाले तमाम तत्व न केवल आपकी सेहत के लिए बल्कि आपकी त्वचा के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं? आइए गर्मियों में दमकती हुई त्वचा पाने के लिए खीरे से बने फेस पैक की रेसिपी के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।
2/5Image Source : Freepik
फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में खीरे का रस निकाल लीजिए। अब इसी कटोरी में चावल का आटा भी निकाल लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आप इस कटोरी में शहद भी निकाल सकते हैं। आखिर में गुलाब जल एड कर सभी नेचुरल चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
3/5Image Source : Freepik
आइए इस फेस पैक को स्किन केयर रूटीन में शामिल करने से सही तरीके के बारे में भी जान लेते हैं। इस स्मूद पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लीजिए। लगभग 10 मिनट तक इस फेस पैक को अपने चेहरे पर लगाए रखें।
4/5Image Source : Freepik
जब ये फेस पैक सूख जाए, तब आप फेस वॉश कर सकते हैं। मुंह धोने के बाद आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा। बेदाग और निखरी हुई त्वचा पाने के लिए इस फेस पैक को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल किया जा सकता है।
5/5Image Source : Freepik
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप इस केमिकल फ्री फेस पैक को एक हफ्ते में एक से दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं। यकीन मानिए ये फेस पैक आपकी त्वचा के लिए वरदान साबित हो सकता है। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले पैच टेस्ट करना न भूलें।