Published : Apr 14, 2026 07:54 am IST, Updated : Apr 14, 2026 08:21 am IST
1/5Image Source : unsplash
बढ़ती उम्र के साथ त्वचा का ढीला पड़ना और चेहरे की चमक कम होना आम बात है। ऐसे में लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और सीरम का सहारा लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ आसान योगासन आपकी स्किन पर बिल्कुल सीरम जैसा असर दिखा सकते हैं? जी हां, नियमित रूप से किए गए ये योगासन ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं, जिससे चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है और त्वचा लंबे समय तक जवां और हेल्दी बनी रहती है।
2/5Image Source : YOUTUBE- Yog4Lyf
सिंहासन में दहाड़ते हुए शेर की मुद्रा बनाई जाती है। यह थायराइड, गले की मांसपेशियों व चेहरे के लिए फायदेमंद है। इसे वज्रासन में बैठकर जीभ बाहर निकालते हुए किया जाता है, जिससे तनाव कम होता है और झुर्रियां कम करने में मदद मिलती है, साथ ही ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है।
3/5Image Source : unsplash
सर्वांगासन पूरे शरीर को संतुलन और शक्ति देने वाला आसन है। यह थायराइड, पाचन और मानसिक शांति के लिए फायदेमंद है, वहीं चेहरे तक ब्लड फ्लो बढ़ाकर स्किन में नेचुरल ग्लो लाता है और एजिंग के लक्षणों को कम करने में मदद करता है।
4/5Image Source : unsplash
हलासन में शरीर हल के आकार में आ जाता है और यह रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाने के साथ पाचन और थायराइड को बेहतर करता है। यह मस्तिष्क में रक्त संचार बढ़ाता है, जिससे स्किन को बेहतर ऑक्सीजन मिलती है, डलनेस कम होती है और चेहरा चमकदार बनता है।
5/5Image Source : unsplash
भुजंगासन भी हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए बेहद फायदेमंद आसान है। यह तनाव कम करके, रक्त संचार बढ़ाकर और हार्मोन को संतुलित करके त्वचा पर नेचुरल ग्लो लाता है।